IPL 2026 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर है और प्लेऑफ के लिए टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन पहले ही खत्म हो चुका है। अब टूर्नामेंट के अंतिम दो मैचों से पहले टीम को दो बड़े झटके लगे हैं।
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। दोनों खिलाड़ी अब अपने घर पर रिहैब जारी रखेंगे।
शतकवीर डिकॉक का सफर थमा क्विंटन डिकॉक के लिए यह सीजन शानदार रहा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने एक यादगार शतक भी जड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें हाथ में चोट लगी थी, जिससे वे उबर नहीं सके।
वहीं, युवा खिलाड़ी राज अंगद बावा के अंगूठे में चोट लगी है। डिकॉक और बावा दोनों को इस सीजन केवल 3-3 मैच खेलने का मौका मिला था। फिलहाल टीम मैनेजमेंट ने इनके किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
नीचे गिरी मुंबई की साख हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम के खिलाड़ी लगातार चोटों से जूझते रहे, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।
टीम के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीजन में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को भी कप्तानी की बागडोर संभालनी पड़ी।
अंक तालिका में फिसली टीम मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में से केवल 4 में जीत दर्ज की है। 8 अंकों के साथ टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है। अब देखना होगा कि बचे हुए दो मैचों में टीम सम्मान के साथ विदाई ले पाती है या नहीं।
🚨 𝗤𝘂𝗶𝗻𝘁𝗼𝗻 𝗱𝗲 𝗞𝗼𝗰𝗸 𝗮𝗻𝗱 𝗥𝗮𝗷 𝗔𝗻𝗴𝗮𝗱 𝗕𝗮𝘄𝗮 𝗥𝘂𝗹𝗲𝗱 𝗢𝘂𝘁 𝗼𝗳 𝗜𝗣𝗟 𝟮𝟬𝟮𝟲
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 19, 2026
Both Quinton and Raj Bawa will continue their rehab in their respective homes, with support and guidance from the Mumbai Indians medical team to help them return to play as… pic.twitter.com/emxkab4HiB
7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुए Moto G37 सीरीज के धाकड़ 5G फोन
आधी रात को कब्र खोदकर पालतू कुत्ते को बाहर लाए थे शाहरुख खान, सामने आया भावुक कर देने वाला किस्सा
अमेरिकी फिटनेस स्टार एश्टन हॉल का गोंडा दौरा: बृजभूषण की आलीशान कोठी और हनुमान गदा देख रह गए दंग
भारत में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? वायरल दावे का सच जानकर चौंक जाएंगे आप
नॉर्वे में भारतीय राजनयिक का करारा जवाब: अज्ञानी NGOs की रिपोर्ट पर राय बनाने वालों को सिबी जॉर्ज ने आईना दिखाया
RR vs LSG: प्लेऑफ की जंग में राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव मैच
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, पंत से छिनी उपकप्तानी, गिल संभालेंगे कमान
वह भेड़ की खाल में भेड़िया था : ट्विशा शर्मा की मौत का सच और पिता का दर्द
चलती ट्रेन में ठगी का पर्दाफाश: पावर बैंक के अंदर से निकली मिट्टी, पोल खुली तो वेंडर ने दी धमकी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: CCTV ने खोले राज, सीढ़ियों पर CPR और पति की भूमिका पर उठ रहे सवाल