भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को सामने आए दो सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी है। इन वीडियो ने न केवल घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं, बल्कि ससुराल पक्ष की संलिप्तता को लेकर भी गंभीर संदेह पैदा कर दिए हैं।
छत पर जाती दिखी ट्विशा, फिर वापस आया शव सीसीटीवी के पहले वीडियो में ट्विशा को सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए देखा गया। इसके करीब एक घंटे बाद, दूसरे वीडियो में तीन लोग उसका शव वापस नीचे लाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शव ले जाने वालों में ट्विशा के पति समर्थ सिंह, उसका मौसेरा भाई और एक नौकर शामिल थे।
साजिश की आशंका या तकनीकी गड़बड़ी? वीडियो में दिख रहे समय और तारीख को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। घटना 12 मई की रात करीब 10:20 बजे हुई थी, लेकिन सीसीटीवी में 10 मई की रात का समय दर्ज है। क्या यह छेड़छाड़ है या सिस्टम की तकनीकी खामी? पुलिस अब इस पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर मौजूद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह का वीडियो में सामान्य दिखना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल, परिवार की जिद मौत की गुत्थी सुलझाने के बजाय पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुद संदेह के घेरे में आ गई है। परिजनों ने जांच प्रक्रिया में घोर लापरवाही और बाहरी दबाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का साफ कहना है कि उन्हें स्थानीय जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
जंतर-मंतर तक पहुंचा न्याय का शोर ट्विशा के लिए न्याय की मांग अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुकी है। जंतर-मंतर पर परिवार और समर्थकों ने प्रदर्शन कर जस्टिस फॉर ट्विशा की गुहार लगाई और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को उसके अपनों से पूरी तरह काटकर अलग-थलग कर दिया गया था। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार सीबीआई जांच के आदेश देगी या यह मामला केवल फाइलों में ही दबा रह जाएगा।
*VIDEO | Twisha Sharma death case: CCTV footage surfaces showing her last moments while being given CPR.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/XI3ZvCRV0y
IPL 2026: क्या चेन्नई सुपर किंग्स का सफर हुआ खत्म? प्लेऑफ की राह में बिछी कांटों की बिसात
Baby Punch का दीवाना हुआ युवक: चिड़ियाघर की सुरक्षा तोड़ पिंजरे में घुसा, मची अफरा-तफरी!
भीषण गर्मी का असर: पेड़ों की छांव छोड़ स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक पीता दिखा बंदर!
मैं जासूस नहीं, सवाल पूछना मेरा काम : पीएम मोदी से सवाल कर घिरीं नॉर्वेजियन पत्रकार ने दी सफाई
NEET पेपर लीक: हाथ से लिखे गेस पेपर और सीक्रेट ग्रुप का क्या है कनेक्शन?
मुंबईकरों की बल्ले-बल्ले: दिन में बिजली इस्तेमाल करना होगा सस्ता, घटेंगे बिल के दाम!
हम आप पर भरोसा क्यों करें? : नॉर्वे में भारतीय राजनयिक का जवाब सुनकर दंग रह गई दुनिया
14 साल बाद सुपरकॉप दामयंती सेन की ऐतिहासिक वापसी, सुवेंदु सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
नॉर्वे की पत्रकार के भारत पर भरोसे वाले सवाल पर गरमाया माहौल, प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया करारा जवाब
क्या कॉकरोच जनता पार्टी से बदलेगी देश की सियासत? 40 हजार युवाओं ने थामा हाथ