केरल में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और उनके कैबिनेट मंत्रियों का काफिला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीएम और मंत्रियों की गाड़ियों की नंबर प्लेट पर सिर्फ एक या दो अंक (जैसे 1, 3, 7, 20, 21) देखकर लोग हैरान हैं। आखिर इन नंबरों के पीछे का रहस्य क्या है?
वरिष्ठता का प्रतीक हैं ये नंबर केरल में यह एक पुरानी परंपरा है। राज्य के मंत्रियों की आधिकारिक गाड़ियों के नंबर उनकी कैबिनेट में वरिष्ठता (Seniority) को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री की गाड़ी पर 1 नंबर होता है। उनके बाद के वरिष्ठ मंत्रियों को उसी क्रम में 2, 3 और अन्य नंबर आवंटित किए जाते हैं। ये नंबर केरल मोटर वाहन विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं।
13 नंबर का अंधविश्वास दिलचस्प बात यह है कि केरल की राजनीति में 13 नंबर को लेकर भी एक अलग ही किस्सा है। साल 2006 में वीएस अच्युतानंदन की कैबिनेट में कोई भी मंत्री 13 नंबर वाली गाड़ी लेने को तैयार नहीं था। हालांकि, बाद में एक मंत्री ने इस सामाजिक दकियानूसी को चुनौती दी थी। इसके बावजूद, अब राज्य के आधिकारिक बेड़े में इस नंबर से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा जाता है।
क्या आम आदमी को मिल सकता है ऐसा नंबर? सवाल यह भी है कि क्या आम जनता इन वीआईपी नंबरों को पा सकती है? जवाब है हां । आम लोग और वीआईपी परिवहन फैंसी नंबर पोर्टल के जरिए ई-नीलामी में हिस्सा लेकर ये नंबर हासिल कर सकते हैं।
केरल में एक-अंक वाले फैंसी नंबर की नीलामी की शुरुआती कीमत 1.5 लाख से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। इसे कानूनी तौर पर खरीदा जा सकता है, जिसके लिए बाकायदा बोली लगाई जाती है।
#WATCH | Thiruvananthapuram | Keralam Chief Minister VD Satheesan, his newly sworn-in cabinet ministers, leave from Lok Bhavan after meeting Keralam Governor Rajendra Vishwanath Arlekar
— ANI (@ANI) May 18, 2026
(Source: CMO) pic.twitter.com/ssCKJ5U0Yx
सैलून में कुर्सी पर बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, लोग बोले- पूरा नवाब है भाई
पेट्रोल पंप पर महा-संग्राम : ईंधन भरने की होड़ में भिड़े लोग, जमकर चलीं लाठियां
भोपाल में बेटी की मौत: मेरी ट्विशा बहुत हिम्मत वाली थी, ससुराल वाले लगा रहे झूठे आरोप
# असम के जंगल में मौत का तांडव: गैंडे ने सींग से हवा में उछाली सफारी जीप, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
हिंदी बोलने पर फाइन, टेबल साफ करने का दबाव : एक वायरल वीडियो ने खोली प्राइवेट स्कूलों की पोल
वंदे मातरम् पर अबू आजमी का विवादित बयान: अल्लाह के सिवा किसी की वंदना नहीं
मैदान पर भिड़े शान मसूद और मुशफिकुर रहीम; बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया जीत के लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस
ढाका एयरपोर्ट पर इंडिगो पायलट का सामना सियार गैंग से, ATC के साथ बातचीत वायरल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार का टेंशन वाला जवाब: क्या फिर बढ़ेंगे दाम?