छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जिला पुलिस बल के जवान कुबेर देहारी ने अपनी शादी में आधुनिक दिखावे से दूर जाकर सादगी की एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने लग्जरी गाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात निकाली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
पीएम मोदी के संदेश का असर कुबेर देहारी का यह फैसला अचानक नहीं था। उन्होंने बताया कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से प्रेरित होकर लिया गया है। दूल्हे का मानना है कि इस तरह के छोटे कदमों से हम न केवल अपनी परंपराओं को जीवित रख सकते हैं, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं।
पूरी तरह इको-फ्रेंडली विवाह सिर्फ बारात ही नहीं, बल्कि पूरा विवाह समारोह इको-फ्रेंडली रहा। मंडप की सजावट के लिए प्लास्टिक या आधुनिक सामानों के बजाय नारियल, सल्फी और जामुन के पत्तों का इस्तेमाल किया गया। सजावट में मिट्टी के बर्तनों, सूपा और टोकनी का उपयोग कर स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इसमें बस्तर की हल्बा जनजाति की परंपराओं का भी समावेश था।
दिखावे पर करारी चोट कुबेर का कहना है कि आज शादियां दिखावे का माध्यम बन गई हैं, जिससे मध्यम और गरीब परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि शादी खुशियां मनाने का अवसर है, इसे प्रदर्शन की वस्तु नहीं बनाना चाहिए। उनकी इस सोच की सराहना करते हुए लोग अब इसे असली रॉयल वेडिंग का नाम दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल यह अनोखी शादी अब नारायणपुर की सीमाओं को पार कर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि कुबेर की यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाने और फिजूलखर्ची कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
*पीएम मोदी की अपील के बाद बैलगाड़ी पर बारात लेकर निकला दूल्हा pic.twitter.com/8s9RHKrUIl
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) May 16, 2026
1000 साल बाद घर लौटे चोल साम्राज्य के सुनहरे दस्तावेज , नीदरलैंड ने भारत को सौंपे ऐतिहासिक ताम्रपत्र
जहां पीएम मोदी भी नहीं पहुंच पाए, वहां ट्रंप को ले गए शी: क्या है चीन का रहस्यमयी झोंगनानहाई ?
IPL 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ ये सीजन, पहली बार सभी 10 टीमों ने जड़ा शतक
टाटा ट्रस्ट्स को बड़ा झटका: चैरिटी कमिश्नर के निर्देश पर टली बोर्ड बैठक, विवादों में घिरा प्रशासनिक ढांचा
पाकिस्तान की मोस्ट प्रीमियम ट्रेन का मजाक, हालत देख भारतीय यूजर्स ने कहा- ये तो कबाड़ है!
हे जगन्नाथ, मेरे बच्चे को बचा लो : मंदिर के सिंहद्वार पर गूंजी मां की दर्दभरी पुकार
खुद को साबित करने की मजबूरी नहीं चाहिए : विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान
बीजिंग एयरपोर्ट पर फेंके गए चीनी गिफ्ट्स: एयरफोर्स वन में नहीं मिली एंट्री, चीन को मिला कड़ा संदेश
रनों के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, KKR की जीत ने प्लेऑफ की रेस में मचाई हलचल
मेट्रो में मनचले को पड़ा भारी इशारे करना: लड़की के तीखे तेवर देख सन्न रह गए सहयात्री