प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान नीदरलैंड के हेग पहुंचे। वहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने न केवल देश की उपलब्धियों का बखान किया, बल्कि अपने अंदाज से वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
भूल गया कि मैं विदेश में हूं हेग में उमड़ी भारतीयों की भारी भीड़ और उनके उत्साह को देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं कुछ देर के लिए भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसा लग रहा है मानो भारत में ही कोई त्योहार चल रहा हो।
असम और बंगाल की जीत पर चुटकी संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में मिली जीत का जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा, क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई है? पीएम की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने ठहाकों और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने महिला वोटर्स की बढ़ती भागीदारी की भी सराहना की।
16 मई का खास कनेक्शन पीएम ने 16 मई की तारीख को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने याद दिलाया कि 12 साल पहले, 16 मई 2014 को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम आए थे, जिसने देश को दशकों बाद एक स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार दी थी। उन्होंने कहा कि 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों तक जनता का निरंतर समर्थन पाना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।
हमें बेस्ट और फास्टेस्ट चाहिए भारत की बदलती रफ्तार का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज का भारत सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि बेस्ट और फास्टेस्ट परिणाम चाहता है। उन्होंने गिनाया कि कैसे भारत ने रिकॉर्ड समय में चंद्रमा की दूरी से 11 गुना अधिक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है। आज भारत सिर्फ मोबाइल इंपोर्ट करने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है।
भविष्य की राह: ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर अपनी इस यात्रा के महत्व पर जोर देते हुए पीएम ने बताया कि नीदरलैंड के साथ भारत की साझेदारी अब नई ऊंचाइयों पर है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े करार होने वाले हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देंगे।
मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं।
— BJP (@BJP4India) May 16, 2026
लेकिन भारत का diverse culture, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है।
पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए... लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला। क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को… pic.twitter.com/roJnBpxcvW
रनों के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, KKR की जीत ने प्लेऑफ की रेस में मचाई हलचल
बंगाल में सुवेंदु सरकार का कड़ा प्रहार: दंगाइयों से वसूली और अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों की होगी जांच
1000 साल बाद स्वदेश लौटीं चोल काल की दुर्लभ ताम्र-पत्र, ऐतिहासिक धरोहर को नीदरलैंड ने भारत को सौंपा
नेशनल टीवी पर AK-47 चलाना सिखा रहा ईरान, अमेरिका से जंग की तैयारी?
ममता की मिसाल: तेंदुए के जबड़े से अपने 6 साल के बेटे को खींच लाई मां, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: शादी के 5 महीने बाद मौत, पति और पूर्व जज सास को मिली जमानत, परिवार के गंभीर आरोप
बिंदास आराम करो, सैलरी नहीं कटेगी: पीरियड लीव पर मैनेजर के जवाब ने जीता इंटरनेट का दिल
भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी मुक्ति: केरल में मानसून की दस्तक की तारीख आई सामने!
हरिद्वार में नम आंखों से प्रतीक यादव को आखिरी विदाई, बेटी का आई लव यू पापा लिखा कार्ड देख पिघला हर दिल
11वीं सदी का स्वर्ण इतिहास लौटा भारत: नीदरलैंड्स ने पीएम मोदी को सौंपी चोल कालीन धरोहर