धुरंधर 2 (धुरंधर द रिवेंज) के ओटीटी रिलीज का भारत में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जियो हॉटस्टार पर फिल्म के आने की चर्चाओं के बीच, नेटफ्लिक्स ने इसका रॉ और अनदेखा (Raw and Undekha) वर्जन रिलीज कर दिया है। हालांकि, यह वर्जन भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसके कंटेंट को लेकर सनसनी फैला दी है।
नेटफ्लिक्स पर अनसेंसर्ड धमाका सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि नेटफ्लिक्स का वर्जन पूरी तरह से अनसेंसर्ड है। दर्शकों के अनुसार, फिल्म में गालियों को म्यूट नहीं किया गया है और थिएटर में काट दिए गए कई खूंखार (Gore) सीन भी इसमें साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर इसे पीक क्वालिटी और पीक डिटेलिंग बताया है।
थिएटर वर्जन से कितना अलग है? नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस अनकट वर्जन में हिंसा की हदें पार दिखाई गई हैं। चर्चा है कि शुरुआत में जसकीरत के बदला लेने के सीन में हथौड़े से की गई पिटाई को नहीं काटा गया है। वहीं, अंत में हमजा द्वारा सीमेंट के ब्लॉक से सिर कुचलने का दृश्य और ल्यारी गैंगवॉर के दौरान आग के गोले से मौत वाला सीन काफी विस्तार से दिखाया गया है।
पिंडा की मौत का सीन बना चर्चा का विषय सबसे ज्यादा चर्चा पिंडा की मौत के सीन की है। दर्शकों का कहना है कि थिएटर वर्जन की तुलना में इस अनकट वर्जन में सिर काटने और कुचलने की घटनाएं अधिक क्रूरता के साथ दिखाई गई हैं। यहां तक कि जसकीरत द्वारा दोस्त पिंडा को मारने के बाद रणवीर का रिएक्शन भी थिएटर वर्जन से अलग और ज्यादा गहरा दिखाया गया है।
जियो हॉटस्टार पर क्यों है नाराजगी? नेटफ्लिक्स पर इन विजुअल्स को देखने के बाद भारतीय दर्शक जियो हॉटस्टार पर भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि भारत में फिल्म को पूरी तरह से सेंसर करके दिखाया जाएगा, जिससे फिल्म का असली अनुभव खत्म हो जाएगा। दर्शक इस बात से नाराज हैं कि एक तरफ इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अनकट कंटेंट है, वहीं भारत में उन्हें देर से और कांट-छांट वाला वर्जन मिलेगा।
#Dhurandhar2 on #Netflix is truly UNCENSORED, abuses are not muted & some gore scenes are preserved.
— Divyansh (@Speaks_Div) May 14, 2026
Now it s confirmed: #RawAndUndekha = Uncensored
Enjoy peak detailing in peak quality 😉
India Release on JioHotstar is expected to have full censorship #DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/KNHscIEjue
आधुनिकता को मात: पुलिस जवान ने बैलगाड़ी पर निकाली अनोखी बारात, पीएम मोदी की अपील का दिखा असर
NEET UG 2026: परीक्षा रद्द होने के बाद धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, अब 21 जून को फिर होगा एग्जाम
बंगाल के स्कूलों में अनिवार्य हुआ वंदे मातरम , प्रार्थना सभा की बदली तस्वीर
IPL 2026: मुंबई की जीत ने बिगाड़ा पंजाब का गणित, प्लेऑफ की जंग में मचा कोहराम
बीजिंग में ट्रंप का आत्मसमर्पण: शी जिनपिंग के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति की डिप्लोमैटिक हार के मायने
क्या पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं? समझें पूरा गणित
मौसम का मिजाज: आंधी के बाद अब बारिश का दौर, 10 राज्यों में अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
अब इंडिया के लिए नहीं खेलना है: शतक के दौरान विराट कोहली का वह बयान जो वायरल हो गया
सलाखों के पीछे का सच: हैदराबाद में खुला Feel the Jail म्यूजियम, अब आम लोग जी सकेंगे कैदी की जिंदगी
हवा में उड़ रहे हैं लोग! बरेली के बाद बदायूं में आंधी का खौफनाक मंजर