सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। एक शख्स ने मशहूर ब्रांड हल्दीराम की खट्टा-मीठा नमकीन का पैकेट खोला और उसके अंदर मौजूद हर सामग्री का ऐसा हिसाब किताब निकाला कि इंटरनेट यूजर्स दंग रह गए।
एक-एक दाने का हुआ हिसाब
वीडियो में शख्स पहले तो नमकीन के पैकेट को सावधानी से खोलता है। इसके बाद वह पूरी नमकीन को अलग-अलग श्रेणियों में बांटना शुरू करता है। उसने मूंगफली से लेकर पोहे तक, हर सामग्री को अलग किया और बेहद धैर्य के साथ उनकी गिनती की।
शख्स ने पूरा डेटा तैयार किया, जिसमें उसने बताया कि इस पैकेट में ढाई दाने मूंगफली, 42 चने की दाल, 53 मसूर की दाल, 27 मोटी नमकीन, तीन मखाने, 5 मटर, 32 बूंदी, 96 पतली नमकीन और 109 पोहे थे।
इंटरनेट पर उमड़ा मीम्स का सैलाब
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस शख्स के खालीपन और धैर्य पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, इतना धैर्य अगर यूपीएससी की तैयारी में लगाया होता, तो अब तक अफसर बन गए होते।
वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए टिप्पणी की, पक्का गिनते समय एक मूंगफली तो खुद ही खा गया होगा। किसी ने इसे बेरोजगारी का चरम स्तर बताया, तो कोई इसकी एकाग्रता की तारीफ करते हुए मजाक में लिख रहा है कि अब इस भाई को सिर के बाल गिनने का काम सौंप देना चाहिए।
क्या ये खालीपन है या जिज्ञासा?
वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जहां एक तरफ लोग इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे ब्रांड की पारदर्शिता चेक करने का अजीबोगरीब तरीका भी मान रहे हैं। खैर, कारण चाहे जो भी हो, इस शख्स ने अपनी इस हरकत से इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं।
*ये भाई तो मुझसे भी ज्यादा बेरोजगार लग रहा है 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/GT97kjryKj
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) May 14, 2026
भैंसाकुंड घाट पर गम का सैलाब: पिता की चिता देख बिलख पड़ीं बेटियां, बड़े पापा बनकर ढाल बने अखिलेश यादव
हवा में उड़ गए नन्हे अंसारी: 50 फीट ऊंचाई से हवा में लहराते हुए जमीन पर गिरे, बाल-बाल बची जान
IPL 2026: मैदान पर दादागिरी पड़ी भारी, अंपायर से उलझने पर मुंबई इंडियंस के दिग्गज पर लगा तगड़ा जुर्माना
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंडिया-ए में चयन, संजीव गोयनका हुए भावुक, बोले – इतनी कम उम्र में ये सफर अद्भुत है
ट्रंप की तारीफों के बीच चीन की दोहरी चाल, क्या भारत के लिए खुल रहे हैं मौके?
क्या वाकई हवा में उड़े थे नन्हे मियां? वायरल वीडियो और रहस्यमयी उड़ान का पूरा सच
मामा की बारात में मातम: ट्रक ने कुचला भांजा, थाने में घुसकर बारातियों ने पुलिसकर्मियों को पीटा
राहुल गांधी के विदेश दौरों का खर्च और ₹60 करोड़ का रहस्य: बीजेपी ने पूछे तीखे सवाल
नशा करके जंगल में झूम रहा हिरण! प्रशासन को जारी करना पड़ा अलर्ट
ईंधन कीमतों में तीन रुपये का इजाफा: आम जनता ने कहा- हालात को समझें, सरकार का साथ दें