नई दिल्ली: देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये और सीएनजी में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। इस फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
उपभोक्ता बोले- वैश्विक हालात को देखें ईंधन के बढ़ते दामों पर धौला कुआं स्थित एक पेट्रोल पंप पर मौजूद उपभोक्ता ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसे दो नजरियों से देखना होगा। व्यक्तिगत स्तर पर यह बोझ बढ़ाता है, लेकिन वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आगे कहा, ईंधन की उपलब्धता और मांग के असंतुलन को देखते हुए सरकार का यह फैसला सोच-समझकर लिया गया लगता है। एक नागरिक के तौर पर हमें इस बिग पिक्चर को समझना चाहिए और सरकार का साथ देना चाहिए।
महंगाई का डर और पैनिक बाइंग पेट्रोल और डीजल की कीमतों का सीधा असर वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन पर पड़ता है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पिछले कुछ समय से आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, जिसके चलते लोग पहले से ही पेट्रोल पंपों पर पैनिक बाइंग (डर के चलते पेट्रोल भरवाना) करते दिखे।
सीएनजी भी हुई महंगी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जिसका सीधा असर दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहनों पर पड़ेगा।
विपक्ष का हमला: साइकिल ही विकल्प ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर आगे बढ़ना है, तो साइकिल ही एकमात्र विकल्प है।
वहीं, कांग्रेस ने भी मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई मैन करार दिया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त है और यह बढ़ोतरी सीधे आम आदमी की जेब पर एक और हंटर की तरह है।
VIDEO | Delhi: Petrol, diesel prices hiked by Rs 3 per litre each. A consumer at a fuel pump in Dhaula Kuan, says, We have to look at this from two perspectives. There are two ways of understanding it. Individually, it definitely affects people, but if you look at the overall… pic.twitter.com/skt0v6PNMa
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2026
ट्रेन के टॉयलेट में आग का तांडव : सीट से निकलते अंगारे देख यात्रियों के उड़े होश
परीक्षा का दबाव या व्यवस्था की नाकामी? सिद्धार्थ हेगड़े आत्महत्या मामले में केजरीवाल की सरकार से तीखी सवाल
जमीन पर गार्ड ऑफ ऑनर , आसमान में F-16 की पहरेदारी: PM मोदी का UAE में भव्य स्वागत
आधुनिकता को मात: पुलिस जवान ने बैलगाड़ी पर निकाली अनोखी बारात, पीएम मोदी की अपील का दिखा असर
स्पिरिट का धांसू लुक हुआ लीक? प्रभास की नई फिल्म को लेकर मचा है सोशल मीडिया पर बवाल!
धर्मशाला में रनों की बारिश: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 201 रनों का लक्ष्य
जेलर 2 के सेट पर मातम: बिजली का झटका लगने से क्रू मेंबर की दर्दनाक मौत
भैंसाकुंड घाट पर गम का सैलाब: पिता की चिता देख बिलख पड़ीं बेटियां, बड़े पापा बनकर ढाल बने अखिलेश यादव
वोट चोरी करके ममता बनर्जी को हराया गया : टीएमसी सांसद सायोनी घोष का बड़ा दावा
बारात में घोड़ी पर नागिन का तांडव: दूल्हे को छोड़ दोस्त करने लगा ऐसा डांस, वीडियो देख लोग बोले- नागमणि चाहिए क्या?