उत्तर भारत इस समय कुदरत के दोहरे कहर से जूझ रहा है। एक तरफ हालिया भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। वहीं, दूसरी तरफ अब सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। इस त्रासदी पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
देश के कई हिस्सों में लू (Heat Wave) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिनों तक इन राज्यों में भीषण गर्मी बनी रहेगी।
खासकर पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने वाला है, जिससे लोगों को 24 घंटे उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
गर्म हवाओं के बीच एक राहत की खबर है: कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में मानसून की हलचल तेज हो गई है, जिससे दक्षिण भारत में जल्द ही बारिश का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
✉️ President Putin sent a message of condolences to President of India @rashtrapatibhvn & Prime Minister @narendramodi:
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) May 14, 2026
✍️ Please accept my deepest condolences over the heavy loss of life & large-scale destruction caused by the cyclone in Uttar Pradesh.https://t.co/ZiSzmRoSj2 pic.twitter.com/BwaM367Gay
धर्मशाला में पंजाब की दहाड़: मुंबई के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य
यह मेरा दूसरा घर है : अबू धाबी में पीएम मोदी का भावुक संदेश, UAE को हर संकट में साथ का भरोसा
बस्तर मॉडल: सड़कों से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक, बदल गई नक्सल प्रभावित इलाकों की तस्वीर
हल्दीराम की नमकीन का हुआ ‘पोस्टमॉर्टम’, शख्स ने गिना एक-एक दाना, वीडियो वायरल
पाकिस्तान से बातचीत पर RSS और फारूक अब्दुल्ला आमने-सामने, पुरानी यादों पर तंज
यूपी में कुदरत का कहर: 111 मौतों से दहला प्रदेश, पुतिन ने भी जताई संवेदना
सलाखों के पीछे का सच: हैदराबाद में खुला Feel the Jail म्यूजियम, अब आम लोग जी सकेंगे कैदी की जिंदगी
आम आदमी की जेब पर तेल का तगड़ा प्रहार: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये तक महंगे
नशा करके जंगल में झूम रहा हिरण! प्रशासन को जारी करना पड़ा अलर्ट
अमेरिकी सीनेटर का विवादित बयान: चिल्कूर बालाजी मंदिर को बताया वीजा कार्टेल का हिस्सा