भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने शानदार जीत दर्ज की है। गुरुवार (14 मई, 2026) को जैसे ही जीत की आधिकारिक घोषणा हुई, पटना स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
मशीनरी मैनेजमेंट पर आरजेडी का गंभीर आरोप
इस जीत पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में हुई यह जीत साबित करती है कि मशीनरी मैनेजमेंट लोकतंत्र के लिए खतरा है। जहां ईवीएम और मशीनरी का खेल नहीं चलता, वहां जनता का फैसला आरजेडी की जीत के रूप में सामने आता है।
उन्होंने आगे तर्क दिया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जहां बैलेट पेपर से गिनती हुई थी, वहां आरजेडी ने 143 सीटों पर जीत हासिल की थी। उनके अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया अलोकतांत्रिक है।
जेडीयू के लिए बड़ा झटका
नीतीश कुमार के गठबंधन से हटने के बाद यह पहला चुनाव था जिसमें जेडीयू को आरजेडी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। नतीजों के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या यह परिणाम आगामी चुनावों की दिशा तय कर रहे हैं।
नेताओं की प्रतिक्रिया: भरोसे की जीत
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, यह जीत जनप्रतिनिधियों का तेजस्वी यादव के नेतृत्व और पार्टी के प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण है।
वहीं, पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के हक और अधिकारों के लिए तेजस्वी यादव ने जो लड़ाई लड़ी है, उसका परिणाम भोजपुर-बक्सर की जनता ने स्पष्ट कर दिया है। यह जीत जनता का आरजेडी पर बढ़ते भरोसे का संकेत है।
*भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय जी ने भारी मतों से शानदार जीत दर्ज की है। याद रहे, 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जहाँ बैलेट से गिनती हुई थी, वहाँ राजद 143 सीटों पर चुनाव जीती थी।
— Shakti Singh Yadav (@sshaktisinghydv) May 14, 2026
हमने शुरू से ही कहा है कि चुनाव आयोग बिहार ही नहीं,… pic.twitter.com/F6D6YZ2YaA
मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा : बंगाल के BJP विधायक के विवादित बयान से मचा बवाल
प्रतीक यादव को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, क्या रहा मौत का असली कारण?
रील के चक्कर में सीढ़ियों पर फिसला कॉन्फिडेंस: स्टाइलिश वीडियो बनते-बनते बना कॉमेडी शो
विराट कोहली का विराट कीर्तिमान: आईपीएल में रचा इतिहास, धोनी-रोहित को पीछे छोड़ा
दिल्ली की चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
देवी के रूप में नन्हीं बच्ची ने चखे गोलगप्पे, मासूमियत देख फिदा हुए लोग
दिल्ली फिर शर्मसार: चलती प्राइवेट बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
वकील के वेश में हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, सियासी गलियारों में हलचल
सचिन तेंदुलकर ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख दंग रह गए क्रिकेट के भगवान
IPL 2026: मैदान पर गिरी जैकब बेथेल की गोल्ड चेन , ऐसे बची कीमती संपत्ति