NEET पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, देश के 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली एक गहरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जांच में एक ऐसे परिवार का नाम सामने आया है, जो खुद को डॉक्टर बनाने के साथ-साथ पेपर लीक का एक पूरा सिंडिकेट चला रहा था।
पेपर लीक के 5 मुख्य किरदार सीबीआई की जांच में इस रैकेट से जुड़े पांच मुख्य नाम सामने आए हैं:
कैसे काम करता था यह बिवाल नेटवर्क? जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम के यश यादव से विकास ने पेपर की डील की। यह पेपर मांगीलाल और दिनेश तक पहुंचा, जहां से इसे दिनेश के बेटे ऋषि तक पहुंचाया गया। ऋषि ने सीकर के कोचिंग हब्स और अन्य छात्रों के साथ मिलकर इस पेपर से लाखों की कमाई की। यश और विकास की दोस्ती सीकर के एक कोचिंग सेंटर से शुरू हुई थी, जो बाद में पेपर माफियाओं तक जा पहुंची।
2025 का चमत्कार अब सीबीआई की रडार पर जांच एजेंसियों के लिए सबसे चौकाने वाला तथ्य यह है कि पिछले साल 2025 में इसी परिवार के पांच सदस्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सिलेक्ट हुए थे। इसमें विकास, उसकी तीन बहनें और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। दिनेश बिवाल ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया पर इस सफलता का जश्न भी मनाया था।
क्या पहले भी फर्जी तरीके से बने डॉक्टर? सीबीआई अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या पिछले साल सिलेक्ट हुए ये पांचों छात्र भी इसी पेपर लीक सिंडिकेट का हिस्सा थे? यदि इन पांचों का चयन फर्जी पाया जाता है, तो यह देश की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा संकट होगा। फिलहाल, एजेंसी यह खंगालने में जुटी है कि इस परिवार ने कितने वर्षों से इस गेम को अंजाम दिया है।
इस खुलासे ने शिक्षा माफियाओं के उस नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है, जो योग्यता की जगह पैसे के दम पर डॉक्टर बनाने का काला कारोबार चला रहे थे।
*VIDEO | NEET UG 2026: NTA Director General Abhishek Singh says, “The paper conducted on May 3 had four code versions. None of the papers were found in the market, and no leak has been established. In the PDF that circulated, there were many questions, and some of them appeared… pic.twitter.com/O1axvtT8U4
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
विक्रमशिला सेतु का दर्द: पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, जनता के लिए शुरू की मुफ्त सेवा
मथुरा में मजारों के जाल पर मचा बवाल: पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, केशव मौर्य ने दी सख्त चेतावनी
प्रतीक यादव की मौत का सच: न स्टेरॉयड, न साजिश; एक खामोश कातिल ने ली जान
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज: लखनऊ के बैकुंठ धाम में दी जाएगी अंतिम विदाई
राम चरण की पेड्डी का डबल धमाका: KGF मेकर्स के साथ मिलकर जीतेंगे ग्लोबल मार्केट!
हाईवे पर मौत का तांडव: लग्जरी बस और टैंकर की भीषण टक्कर में 4 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
टीनशेड के साथ आसमान में उड़े नन्हे मियां : मौत को करीब से छूकर आने की खौफनाक दास्तान
IPL 2026: धर्मशाला में बारिश का साया, क्या पंजाब और मुंबई का मैच होगा पूरा?
प्रतीक यादव का आज लखनऊ में अंतिम संस्कार: अपर्णा यादव ने दी भावुक विदाई
दिल्ली-NCR में ओलों की बौछार, उत्तर भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें देशभर के मौसम का हाल