आईुपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में आज (14 मई) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या धर्मशाला का मौसम खेल में खलल डालेगा?
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम? फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। एक्यूवेदर के अनुसार, शाम 6 बजे तक बारिश की आशंका जरूर है, लेकिन टॉस के समय (शाम 7 बजे) से लेकर रात 11 बजे तक बारिश के आसार काफी कम हैं।
हालांकि, आसमान में करीब 45% बादल छाए रहेंगे, जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों टीमों ने बारिश की तस्वीरें साझा की थीं, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।
पंजाब के लिए क्यों जरूरी है यह मैच? मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह बनाने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। पंजाब ने अब तक 11 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंकों के साथ वे मजबूत स्थिति में हैं।
अगर किसी कारणवश मैच रद्द होता है और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलता है, तो पंजाब के 14 अंक हो जाएंगे। इसके बाद टीम अपने बचे हुए दो मैच जीतकर आसानी से 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड:
आज शाम दर्शकों की नजरें धर्मशाला के बादलों पर और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को आज और उड़ान दे पाती है या नहीं।
*𝘿𝙝𝙖𝙧𝙖𝙢𝙨𝙝𝙖𝙡𝙖 𝙮𝙖𝙖𝙧… 𝙚𝙠 𝙝𝙞 𝙩𝙤𝙝 𝙙𝙞𝙡 𝙝𝙖𝙞𝙣 🤌 🏔️🌧️😍 pic.twitter.com/tOKiRxRIo4
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 13, 2026
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: LPG टैंकर MV सनशाइन ने सुरक्षित पार किया होर्मुज
वकील का गाउन पहन कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, हिंसा के खिलाफ खुद संभाली कमान
ये मुझे परेशान करता है, फिर भी मैं... : धमाकेदार शतक के बाद विराट कोहली का छलका दर्द, बताई अपनी असली ताकत
प्रतीक यादव की मौत का सच: न स्टेरॉयड, न साजिश; एक खामोश कातिल ने ली जान
वकील के अवतार में ममता बनर्जी: चुनावी हिंसा पर खुद करेंगी कलकत्ता हाईकोर्ट में पैरवी
पाकिस्तान के साथ बातचीत पर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे का बड़ा बयान, कहा- लोगों की दोस्ती से सुधर सकते हैं रिश्ते
# पांडे जी का सुपरमैन अवतार: चार रन बचाने के चक्कर में लपक लिया नामुमकिन कैच
बरेली में सुपरमैन बने शख्स का वीडियो वायरल: आंधी में टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया युवक
राजनीति में आने के लिए दिलजीत दोसांझ पर दबाव? भगवंत मान के खुलासे से मची हलचल
सिंहस्थ कुंभ लोगो अनावरण: प्रोटोकॉल का उल्लंघन या नासिक-त्र्यंबकेश्वर का अपमान?