नई दिल्ली। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की मेगा-बजट एक्शन फिल्म किंग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। फिल्म के सेट से अब अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक लीक हो गया है, जिसे देखकर फैंस पूरी तरह हैरान हैं। अभिषेक इस फिल्म में एक खूंखार विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
ग्रे ओवरकोट और हाथ में बंदूक, अभिषेक का धांसू अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का लुक एकदम अलग और आक्रामक दिख रहा है। एक तस्वीर में वह उबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में एक वाहन के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले कपड़ों के ऊपर एक लंबा ग्रे ओवरकोट पहना है और उनके हाथ में बंदूक है। यह लुक उनके अब तक के किरदारों से बिल्कुल जुदा है।
क्लाइमैक्स और एक्शन सीक्वेंस की झलक लीक हुई तस्वीरों में कार एक्सीडेंट का सीन भी दिखाई दे रहा है, जो फिल्म के हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स की ओर इशारा करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तस्वीरें फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान ली गई हैं। अभिषेक का यह रॉ और रियल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
फैंस की प्रतिक्रिया: दुर्जन सिंह की याद आ गई अभिषेक के इस अवतार को देख फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तुलना करण-अर्जुन के मशहूर विलेन दुर्जन सिंह से कर दी है। ज्यादातर फैंस उन्हें शाह रुख खान के सामने एक तगड़ा प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, किंग का विलेन अब तैयार है।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज किंग में शाह रुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में शाह रुख खान एक शातिर हत्यारे की भूमिका में होंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका में शूटिंग के दौरान शाह रुख और दीपिका की बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें और वीडियो भी लीक हुए थे, जिन्होंने फिल्म के प्रति क्रेज को और बढ़ा दिया था।
#AbhishekBachchan 😈 First Official Internet Breaking Alert LEAKED LOOK Photos ⚠️ From #KING 👑 Shoot On Sets In 2026❤️🔥#ABJr Full Fledge RAW & REAL First Look Reveal In #SiddharthAnand s Next PAN World Action Opus On #XMas Dec 24 2026 💯
— Shahabuddin Ahmed (SRKian) 2.0 🇮🇳 🇵🇸 (@Shahab2SRKian50) May 13, 2026
Its From CAR CRASH & CLIMAX Sequences💥 pic.twitter.com/CzoxMnSNMI
NEET पेपर लीक पर CM विजय का कड़ा प्रहार: परीक्षा रद्द होना सिस्टम की नाकामी, इसे तुरंत खत्म करें
10,828 रन और 380 विकेट: बीच सीजन दिग्गज ऑलराउंडर का संन्यास, अब इस फॉर्मेट पर पूरा फोकस
मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा : बंगाल चुनाव जीतते ही BJP विधायक का विवादास्पद बयान
ऑरेंज कैप की रेस में विराट का किंग कमबैक: 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर टॉप-3 में बनाई जगह
क्या आपने देखा? राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी का क्यूट अवतार हुआ वायरल
आंधी में तिनके की तरह उड़ा युवक: रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
1980 की राजदूत का बिल वायरल: जितने में आई बाइक, उतने में मिल जाती थी 2 एकड़ ज़मीन!
IPL टिकट स्कैम का अलर्ट: सस्ते के लालच में न गंवाएं अपनी जमा-पूंजी
चीन दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दांव, क्या ईरान के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें?
NEET पेपर लीक: चुप्पी पर रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर बड़ा हमला, पूछा- चर्चा से परहेज क्यों?