बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को आए चक्रवाती तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने कुछ ही मिनटों में शहर और ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल धराशायी हो गए।
टीन शेड के साथ हवा में उड़े नन्हे मियां तूफान के दौरान सबसे रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना एक बारातघर में सामने आई। वहां मौजूद नन्हे मियां उड़ते टीन शेड को थामने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हवा का दबाव इतना अधिक था कि टीन शेड उखड़ गई और नन्हे मियां भी उसके साथ हवा में कई फीट ऊपर उड़ गए।
इस खौफनाक मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की चीखें निकल गईं। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण नन्हे मियां के हाथ-पैर टूट गए हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज हवा के झोंके के आगे इंसान की ताकत कितनी बेबस है। टीन शेड को पकड़े हुए नन्हे मियां का हवा में लटकना और फिर नीचे गिरना विचलित कर देने वाला दृश्य है।
तूफान ने ली 4 जिंदगियां इस प्राकृतिक आपदा ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। अलग-अलग हादसों में एक 12 साल की बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। भमोरा थाना क्षेत्र के हररामपुर गांव में खेलते समय 12 वर्षीय देवकी पर नीम के पेड़ की भारी टहनी गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रशासनिक अलर्ट जारी तूफान के अचानक आए इस रौद्र रूप से लोग अभी भी दहशत में हैं। प्रशासन ने नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। शहर में कई जगह अभी भी बिजली आपूर्ति बाधित है और मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
*UP के बरेली में कुदरत का खौफनाक मंजर!
— News Capsule (@newscapsule_) May 14, 2026
बारातघर की टीनशेड थामे खड़े नन्हे मियां तूफान के साथ हवा में उड़ गए. काफी देर हवा में रहने के बाद नीचे गिरने से उनके हाथ-पांव टूट गए हैं. घायल नन्हे मियां का अस्पताल में इलाज जारी है. pic.twitter.com/t0UzvsAUH9
सिंहस्थ कुंभ लोगो अनावरण: प्रोटोकॉल का उल्लंघन या नासिक-त्र्यंबकेश्वर का अपमान?
ट्रंप के बीजिंग पहुंचने से पहले चीन ने खींचीं RED LINES , अमेरिका को साफ संदेश
नासिक TCS केस: निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल पर चला बुलडोज़र, अब गिरफ्तारी की तैयारी?
मथुरा में मजारों के जाल पर मचा बवाल: पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, केशव मौर्य ने दी सख्त चेतावनी
विराट का शतकीय तूफान , RCB ने KKR को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में जमाया कब्जा
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर का अचानक संन्यास, 10 हजार से ज्यादा रन और 380 विकेट के सफर पर लगी विराम
सनातन, ब्राह्मण और वोटबैंक की राजनीति: तमिलनाडु से यूपी तक नफरत का खेल
विराट कोहली का विराट कीर्तिमान: आईपीएल में रचा इतिहास, धोनी-रोहित को पीछे छोड़ा
किंग का खौफनाक विलेन: हाथ में बंदूक लिए अभिषेक बच्चन का धाकड़ लुक लीक, शाहरुख खान की बढ़ेगी मुश्किल!
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज: लखनऊ के बैकुंठ धाम में दी जाएगी अंतिम विदाई