सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार और विपक्ष के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं और अपनी असहमति दर्ज कराई है।
पीएम आवास पर डेढ़ घंटे चली बैठक मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास पर सीबीआई के नए डायरेक्टर के नाम पर विचार करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पीएम मोदी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस लंबी मंत्रणा के बाद भी कोई आम सहमति नहीं बन सकी।
मैं रबर स्टैंप नहीं : राहुल गांधी बैठक के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर चयन प्रक्रिया पर अपना विरोध दर्ज कराया है। मैं किसी पक्षपाती प्रक्रिया में शामिल होकर अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं है।
दस्तावेज न देने का आरोप राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट या 360-डिग्री रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने पत्र में लिखा कि सीबीआई का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों और पत्रकारों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उनके अनुसार, पारदर्शिता की कमी के कारण इस चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता संदिग्ध है।
किसका कार्यकाल कब खत्म हो रहा? मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। उन्हें 2025 में एक साल का विस्तार (एक्सटेंशन) दिया गया था। अब नए प्रमुख के चुनाव के लिए सरकार को जल्द फैसला लेना है।
रेस में कौन-कौन है आगे? सीबीआई के नए प्रमुख की दौड़ में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। चर्चाओं के अनुसार, हरियाणा के डीजीपी रह चुके और वर्तमान में आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत सिंह कपूर का नाम सबसे आगे चल रहा है।
इसके अलावा, रॉ प्रमुख पराग जैन, एमपी कैडर के अजय कुमार शर्मा और महाराष्ट्र के डीजीपी सदानंद वसंत दाते भी संभावित दावेदारों की सूची में शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार इस नियुक्ति को लेकर क्या रुख अपनाती है।
I have written to the Prime Minister recording my dissent from the CBI Director selection process.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 12, 2026
I cannot abdicate my constitutional duty by participating in a biased exercise.
The Leader of Opposition is not a rubber stamp. pic.twitter.com/WfSt5gGPPR
700 का टिकट 380 में! वंदे भारत में घोटाले का वीडियो वायरल होते ही TTE सस्पेंड
Google Android Auto का बड़ा धमाका: अब आपकी कार में होगा Gemini AI और 3D मैप्स का अनुभव
चंपारण के यात्रियों की मौज: रक्सौल-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा अब आसान
ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी: सपा नेता राजकुमार भाटी पर FIR, अब मांगी माफी
CBSE 12वीं रिजल्ट: बस कुछ पलों का इंतजार, आज जारी हो सकते हैं नतीजे!
पैर की 3 उंगलियां गंवाईं, फिर वर्ल्ड कप में मचाई तबाही; 11 साल से अटूट है यह जादुई रिकॉर्ड
इंदौर: सफाई करने को कहा तो बस की छत से महिला पर फेंका 55 किलो का पार्सल, पसलियां टूटीं
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही
ताई ने 2 लाख की स्पोर्ट्स बाइक को बनाया कबाड़ ढोने वाली गाड़ी, इंजीनियर भी रह गए हैरान!
NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक से मचा कोहराम, छात्रों का फूटा गुस्सा