हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्मों में आपने अक्सर बड़े-बड़े रोबोट्स को तबाही मचाते देखा होगा। अब यह कल्पना हकीकत में बदल गई है। चाइनीज कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स ने अपना नया रोबोट Unitree GD01 पेश किया है, जो देखने में किसी ट्रांसफॉर्मर रोबोट जैसा लगता है।
इंसान के बैठने के लिए बनी है खास जगह यह कोई सामान्य रोबोट नहीं है, बल्कि मैन-पायलटेड (इंसान द्वारा संचालित) मशीन है। इसके अंदर एक सीट दी गई है, जहां बैठकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें रिमोट के अलावा मैन्युअल कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है। यह रोबोट दो पैरों पर इंसान की तरह चल सकता है, और जरूरत पड़ने पर अपने हाथ-पैर मोड़कर किसी जंगली जानवर की तरह भी आगे बढ़ सकता है।
500 किलो का वजन और जबरदस्त ताकत इस रोबोट का कुल वजन मशीन और चालक को मिलाकर करीब 500 किलोग्राम है। कंपनी द्वारा जारी किए गए वीडियो में इसे दीवार गिराते हुए दिखाया गया है, जो इसकी जबरदस्त ताकत का प्रमाण है। कंपनी ने इसे दुनिया का पहला प्रोडक्शन-रेडी सिविलियन मीका (Mecha) बताया है। हालांकि, कंपनी ने सलाह दी है कि इसे सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
क्या है कीमत? इतनी एडवांस तकनीक और विशाल आकार वाले इस रोबोट की कीमत भी काफी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Unitree GD01 की शुरुआती कीमत 6,50,000 डॉलर (करीब 5.4 करोड़ रुपये से ज्यादा) बताई जा रही है।
यूनिट्री का रोबोटिक जलवा यूनिट्री रोबोटिक्स लगातार रोबोटिक्स की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इससे पहले कंपनी का H1 ह्यूमनॉयड रोबोट चर्चा में था, जिसने 10 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से दौड़कर रिकॉर्ड बनाया था। यह स्पीड धावक उसैन बोल्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड के काफी करीब है।
सिर्फ काम नहीं, अब खेल भी रहे रोबोट रोबोट अब केवल भारी मशीनों को उठाने या फैक्ट्री में काम करने तक सीमित नहीं हैं। जहां यूनिट्री के रोबोट अपनी गति के लिए जाने जा रहे हैं, वहीं टोयोटा का CUE7 जैसे रोबोट बास्केटबॉल खेलने में माहिर हो गए हैं। ये रोबोट अब खेल के मैदान से लेकर निर्माण कार्य तक हर जगह इंसानों के सहायक बनते जा रहे हैं।
Unitree Unveils: GD01, A Manned Transformable Mecha, from $650,000 👏
— Unitree (@UnitreeRobotics) May 12, 2026
The world s first production-ready manned mecha. It can transform. It s a civilian vehicle. It weighs ~500kg with you inside.
Please everyone be sure to use the robot in a Friendly and Safe manner. pic.twitter.com/xa6eNiRDdV
कानपुर: अस्पताल में नर्स बनकर आई बच्चा चोर महिला, मां की सूझबूझ और 7 सेकंड के खेल ने बचाई जान
विराट कोहली के बिना फीकी पड़ी टेस्ट क्रिकेट की चमक: संन्यास के एक साल बाद भी फैंस के दिलों में टीस
नींद में भी असम का सपना देखते हैं सीएम हिमंता, बेटी ने खोला राज तो भावुक हुए लोग
नासिक प्रेस से सीकर के हॉस्टल तक: NEET पेपर लीक का गेम , कैसे 30 हजार से 28 लाख में बिका भविष्य?
पैसे की जगह बाल कट रहे हैं इस ATM में! पटना का वीडियो देख हैरान रह गए लोग
ट्रंप के दौरे से ठीक पहले चीन ने खोली पाकिस्तान की पोल, नूर खान एयरबेस पर दिखा ईरान का सीक्रेट विमान
सफारी जीप बनीं शेरनी की ढाल: गिर नेशनल पार्क में पर्यटकों के सामने किया लाइव शिकार, देखें खौफनाक वीडियो
जम्मू-कश्मीर में शराब का हाई-वोल्टेज खेल: बयानों की सियासत और 1.90 लाख बोतलों की हकीकत
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में सीबीआई की बड़ी रेड: 13 लाख की रिश्वत बरामद, हड़कंप
सनातन पर फिर जहर : उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से गर्माई राजनीति, क्या सीएम विजय का मौन सहमति है?