पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं। सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री का पहला बड़ा कदम भवानीपुर के पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सुरजीत रे की मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में नियुक्ति रहा है।
कौन हैं सुरजीत रे और क्यों मचा है बवाल? सुरजीत रे वही अधिकारी हैं जिन्होंने हालिया विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। इसी सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 मतों के अंतर से हराया था। अपनी नई नियुक्ति से पहले, रे भूमि राजस्व और सर्वेक्षण निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।
TMC के निशाने पर रहे हैं सुरजीत रे चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सुरजीत रे पर बीजेपी के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए थे। पार्टी का दावा था कि रे, शुभेंदु अधिकारी के करीबी हैं और उन्होंने निष्पक्षता के बजाय बीजेपी के पक्ष में काम किया। चुनाव के दौरान टीएमसी ने चुनाव आयोग से उन्हें हटाने की मांग भी की थी, जिसे आयोग ने खारिज कर दिया था। मतगणना के दिन भी टीएमसी ने हेराफेरी का आरोप लगाया था।
प्रशासनिक फेरबदल का ब्लूप्रिंट सुरजीत रे के अलावा, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। शनिवार को रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट सुब्रत गुप्ता को सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया। सुब्रत गुप्ता ने राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की देखरेख की थी।
CMO में तैनात हुए 7 नए अधिकारी 10 मई को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने CMO में सीनियर डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर 7 अनुभवी WBCS अधिकारियों की तैनाती की है। इसमें प्रमित दास, सम्राट चक्रवर्ती, अमर्त्य चक्रवर्ती, अयान दत्ता गुप्ता, राजर्षि नाथ, दीप भादुड़ी और सुरजीत रे शामिल हैं।
सोनार बांग्ला संकल्प की ओर पहला कदम जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य सरकार के सोनार बांग्ला रोडमैप को मजबूती प्रदान करना है। प्रशासनिक गलियारों में इन तबादलों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा अपनी टीम तैयार करने और प्रदेश की नौकरशाही पर अपनी पकड़ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।
The Election Commission appointed Surajit Roy as the Returning Officer in Bhabanipur, a man known to be particularly close to BJP s Load-shedding Adhikari, who is himself contesting from this very constituency. We brought this to the Election Commission s attention. They did… pic.twitter.com/qyMmJA6zYU
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 21, 2026
बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का फूटा गुस्सा, जमकर चले लात-घूंसे
ममता का डैमेज कंट्रोल : 5 साल बाद 10 जनपथ की दहलीज पर, क्या सोनिया गांधी बचा पाएंगी टीएमसी का किला?
इजरायल में क्यों लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा? भारत-यहूदी रिश्तों का गहरा इतिहास
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज: सीट चोरी का आरोप या कानूनी सख्ती? समझिए पूरा विवाद
बागपत दहल उठा: दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर की भी मौत
रील के चक्कर में गंवाया लाखों का iPhone, पानी में बह गया स्मार्ट आइडिया
जब एक बंदर ने इंसानों को सिखाया सबक: पानी की एक बूंद बचाने का वीडियो वायरल
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, यूपी में आंधी का कहर; जानिए मानसून की ताजा स्थिति
भोपाल मेट्रो के लिए 3052 करोड़ जारी, कपास किसानों को बड़ी राहत: जानें एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले
ईरान ने कुवैत को क्यों बनाया अपना प्रमुख निशाना? जानिए इसके पीछे का खतरनाक खेल