नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए गए पद्म पुरस्कारों का वितरण सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित एक भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में किया गया। इस दौरान भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार रहे दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा गया।
हेमा मालिनी ने किया सम्मान स्वीकार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। उनकी पत्नी और प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मंच पर आकर यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस भावुक क्षण में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे।
131 हस्तियों को मिला सम्मान इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए कुल 131 हस्तियों का चयन किया गया था। इनमें 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र के अलावा, कला के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक और संगीतकार भरत सिंह भारती को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
65 सालों का स्वर्णिम सफर धर्मेंद्र के लिए यह सम्मान उनके 65 साल लंबे करियर को मिली सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होंने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। अपने छह दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर राज किया।
पिछले साल दुनिया को कहा अलविदा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे ही-मैन धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से पूरे देश और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज पद्म विभूषण से सम्मानित कर सरकार ने उनके अमूल्य योगदान को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है।
#WATCH | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/kOjFMBn4Bu
गांव-गांव पहुंच रही सरकार: CM साय का बलौदाबाजार-महासमुंद दौरा, विकास कार्यों की झड़ी
गुलमर्ग गोंडोला में बड़ा हादसा: हवा में अटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन से बची जान
गर्मी की छुट्टियां: CM योगी ने बच्चों और अभिभावकों के लिए जारी किया खास मिशन , जानें क्या हैं टिप्स
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट का बड़ा दांव: कोच शेली निट्स्के का कार्यकाल 2029 तक बढ़ा
दिल्ली के मंच पर गूंजी ट्रंप की आवाज: बोले- मैं मोदी का बड़ा फैन हूं, भारत को जब भी जरूरत हो, मुझे कॉल करे
ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच CBI को सौंपी; सास पर लगा जांच में अड़चन पैदा करने का आरोप
जैसलमेर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 300 से ज्यादा मृत गायें, ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर
भीषण गर्मी और जंग के साये में हज का आगाज: 15 लाख जायरीन मक्का में पहुंचे
CUET-UG 2026: 28 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगा एग्जाम
मुझे सलमान खान का बाप समझते हैं : राजीव वर्मा का पुराना वीडियो वायरल, किस्सा सुनकर रह जाएंगे हैरान