गुजरात और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
वैभव का टी20 में शतक (सिक्स) वैभव ने मोहम्मद सिराज के पहले ही ओवर में छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। इस छक्के के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए। इसके बाद उन्होंने कगिसो रबाडा को निशाना बनाया और एक ओवर में बैक-टू-बैक छक्के जड़कर 15 रन बटोरे।
सिराज पर बरसे वैभव एक तरफ जायसवाल संयम के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो दूसरी तरफ वैभव पूरी लय में दिख रहे थे। पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने सिराज को लगातार तीन चौके जड़ दिए थे। ऐसा लग रहा था कि यह ओवर गुजरात के लिए बहुत महंगा साबित होने वाला है।
नेहरा का मास्टरस्ट्रोक अचानक बाउंड्री लाइन पर खड़े कोच आशीष नेहरा ने मोर्चा संभाला। लगातार चौके खाने के बाद परेशान दिख रहे सिराज को नेहरा ने हाथ के इशारे से बाउंसर गेंद डालने का सुझाव दिया। नेहरा की यह रणनीति सटीक साबित हुई।
खतरनाक पारी का अंत सिराज ने नेहरा के कहे अनुसार बाउंसर फेंकी और वैभव इस जाल में फंस गए। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में गई और अरशद खान ने आसान कैच लपक लिया। इस तरह 36 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाकर वैभव की तूफानी पारी का अंत हुआ। सोशल मीडिया पर नेहरा के इस मास्टरस्ट्रोक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Masterstroke from Ashish Nehra and Mohammed Siraj nails the execution under pressure🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
Vaibhav Sooryavanshi falls to the trap 🚨#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #RRvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/4f0xDg7EfO pic.twitter.com/ApgaLO8b24
मैं वकील हूं, खुलकर लडूंगी : ममता बनर्जी का बीजेपी के खिलाफ आर-पार का एलान
UFO फाइल्स का खुलासा: स्पेसक्राफ्ट से उतरे 4 फीट के रहस्यमयी जीव, पहन रखा था स्पेस सूट
मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं : सुवेंदु अधिकारी के बहाने संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK और IUML के समर्थन से सत्ता के करीब पहुंचे थलापति
क्या धरती पर उतरे थे 4 फीट के एलियन? FBI की 170 सीक्रेट फाइलों ने खोला ब्रह्मांड का सबसे बड़ा राज
जीरो पर आउट होने के बाद विराट का ड्रेसिंग रूम मंत्र, बोले- जीत का राज सिर्फ मज़ा लेना है
पश्चिम बंगाल में नई सुबह: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु की सत्ता का विजय रथ थमा: बहुमत के जादुई आंकड़े से चूके थलापति, समर्थक फूट-फूटकर रोया
भारत किसी एक धर्म का नहीं : वंदे मातरम और SIR पर ओवैसी के तीखे बोल
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द: 3.83 लाख उम्मीदवारों को फिर देनी होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल