अमेरिका ने लंबे समय से प्रतीक्षित UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) फाइलों का पहला बैच सार्वजनिक कर दिया है। इन दस्तावेजों में सैकड़ों वीडियो, तस्वीरें और सरकारी रिकॉर्ड शामिल हैं, जो एलियन लाइफ और रहस्यमयी उड़ने वाली चीजों के बारे में चौंकाने वाले दावे करते हैं।
स्पेसक्राफ्ट से उतरे छोटे मेहमान FBI के डीक्लासिफाइड दस्तावेजों के अनुसार, 1960 के दशक में कई गवाहों ने दावा किया था कि उन्होंने UFO से छोटे जीवों को बाहर निकलते देखा है। रिपोर्ट में इन जीवों की लंबाई साढ़े तीन से चार फीट बताई गई है। खास बात यह है कि गवाहों के मुताबिक, इन जीवों ने स्पेस सूट जैसा पहनावा और हेलमेट पहन रखा था। चौंकाने वाली बात यह है कि 1965 को दुनिया भर में सबसे अधिक UFO देखे जाने वाला साल माना गया है।
चांद पर दिखा रहस्यमयी नजारा NASA के अपोलो मिशन से जुड़ी फाइलों ने चर्चा को और हवा दे दी है। अपोलो 17 मिशन के संचार लॉग में अंतरिक्ष यात्रियों को अपने यान के पास चमकती हुई चीजों के बारे में बात करते सुना जा सकता है। एक ऑपरेटर ने मिशन कंट्रोल को बताया कि खिड़की के बाहर बहुत सी चमकती चीजें दिख रही हैं जो पटाखों जैसी लग रही हैं। अपोलो 12 की तस्वीरों में भी चांद की सतह के ऊपर आसमान में तीन रहस्यमयी बिंदु देखे गए हैं।
ट्रंप का आदेश और खुलासे की शुरुआत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर रक्षा विभाग ने ये फाइलें सार्वजनिक की हैं। ट्रंप का कहना है कि सरकार एलियन जीवन और UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना) से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, पेंटागन ने स्पष्ट किया है कि अभी तक एलियन तकनीक या उनके अस्तित्व का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। कई मामलों को सैन्य तकनीक या प्राकृतिक घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
मिलिट्री विमानों के करीब उड़ती रहस्यमयी चीजें दस्तावेजों में 1999 की तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें अमेरिकी मिलिट्री विमानों के बेहद करीब संदिग्ध वस्तुएं देखी गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक रहस्यमयी वस्तु को विमान के टारगेटिंग सिस्टम ने 20 सेकंड तक ट्रैक किया, जिसके बाद वह अचानक गायब हो गई। वहीं, 2024 में ओमान की खाड़ी के ऊपर इन्फ्रारेड सेंसर ने आंसू की बूंद जैसी दिखने वाली एक वस्तु को अत्यधिक गति से उड़ते हुए रिकॉर्ड किया था।
पारदर्शिता की दिशा में पहला कदम अमेरिकी उप रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के अनुसार, ये दस्तावेज सिर्फ शुरुआत हैं। सरकार का लक्ष्य UFO मामलों में पारदर्शिता लाना है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ संवेदनशील जानकारी को छुपाया गया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जनता को यह समझने का मौका दिया जा रहा है कि आसमान में क्या हो रहा है। इस बीच, मध्य पूर्व में एक अमेरिकी KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान के लापता होने की खबर ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
UFO footage shows streaks of light abruptly changing direction as if on command before pair of eye-shaped lights begin fluttering around
— RT (@RT_com) May 8, 2026
Submitted by Department of the Army https://t.co/UPgw7bspXG pic.twitter.com/fS3HQPsRGl
शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण, मोदी रहे मौजूद
भारतीय नौसेना को मिला नया कैप्टन: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे अगले नौसेना प्रमुख
जीरो पर आउट होने के बाद विराट का ड्रेसिंग रूम मंत्र, बोले- जीत का राज सिर्फ मज़ा लेना है
तमिलनाडु की कमान संभालेंगे विजय; 10 मई को शपथ, 13 तक साबित करना होगा बहुमत
भाइयों जैसा कोई नहीं! 50 लाख का आलीशान घर देख खुशी से रो पड़ी बहन, वायरल हुआ वीडियो
टीएमसी दफ्तर में मिलीं सैकड़ों सफेद साड़ियां: क्या यह विपक्ष को विधवा बनाने की खौफनाक साजिश थी?
पाकिस्तान के गेंदबाजों की धीमी रफ्तार पर उठा सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- स्पिनर भी उनसे तेज थे
आंखों में चश्मा और फिदेल कास्त्रो जैसी टोपी: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में छाया मिथुन चक्रवर्ती का स्वैग
फिन एलन का सिक्सर धमाका : 8 साल बाद मैकुलम-रसेल के खास क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री
दिल्ली में गर्मी की छुट्टी का ऐलान: इन छात्रों को स्कूल जाना होगा, जारी हुए नए निर्देश