उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव के करीब आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम को मजबूत करने का फैसला लिया है। रविवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार के जरिए सरकार अपनी छवि और कार्यक्षमता दोनों को नई धार देने की कोशिश में है।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लोकभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गईं। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में 5 से 6 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। साथ ही, मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी पूरी संभावना है।
कौन होंगे नए सिपाही ? कैबिनेट विस्तार को लेकर कई प्रभावशाली नामों पर चर्चा चल रही है। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, अशोक कटारिया, सुरेश पासी, सुरेंद्र दिलेर, आशीष सिंह आशु, हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान और पूजा पाल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
2024 की चोट और संगठन की सुधार लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद भाजपा फूंक-फूंककर कदम रख रही है। अखिलेश यादव के जातिगत समीकरणों से मिली चुनौती को देखते हुए, यह विस्तार मात्र प्रशासनिक नहीं बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश है। संगठन और सरकार में संतुलन बनाने के लिए भाजपा इन नए चेहरों के जरिए सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।
प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव की तैयारी कैबिनेट विस्तार के साथ ही राज्य की नौकरशाही में भी बड़े फेरबदल की चर्चा है। भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य 2027 से पहले जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पकड़ को फिर से मजबूत करना है।
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत इस बीच, योगी सरकार ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। स्मार्ट मीटरों की प्रीपेड व्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने इसे पोस्टपेड मोड में बदलने का फैसला लिया है। प्रदेश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और शिकायतों के बाद लिया गया यह निर्णय चुनावी साल में सरकार के जन-हित वाले एजेंडे को दर्शाता है।
*मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी से आज जनभवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/z2TXehAIUC
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 9, 2026
IPL 2026: दिल्ली को कुचलने के बाद कप्तान रहाणे ने खोला जीत का राज, इन 4 खिलाड़ियों को दिया श्रेय
आंखों में चश्मा और फिदेल कास्त्रो जैसी टोपी: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में छाया मिथुन चक्रवर्ती का स्वैग
दिल्ली: पाइपलाइन फटने से बुराड़ी में ट्रैफिक का बुरा हाल, सोमवार तक इन रास्तों से बचें
भारत का अग्नि प्रहार: MIRV तकनीक से लैस नई मिसाइल का सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मनों का होगा खात्मा
बंगाल के भीष्म पितामह का पीएम मोदी ने किया सम्मान: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी के लिए भावुक पल
डेढ़ करोड़ की डिफेंडर और गनर का काफिला: राजा भैया के बेटों का राजशाही अंदाज देख दंग रह गए लोग
बंगाल शपथ ग्रहण: राजनाथ सिंह के पैर छूते दिखे मिथुन चक्रवर्ती, वीडियो ने मचाया तहलका
पीएम मोदी ने मंच पर छुए माखनलाल सरकार के पैर, पूछा- दादा, आप खुश हैं न?
मैं खुद वकील हूं, भाजपा से आर-पार की लड़ाई : ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान
RCB से भी बदकिस्मत है ये टीम, 18 साल में 6 बार प्लेऑफ पहुंचकर भी हाथ खाली