आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर ने 34 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया। इस शानदार जीत के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
फिन एलन की तूफानी शतक केकेआर की जीत के असली हीरो फिन एलन रहे। उन्होंने महज 47 गेंदों में 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद शतकीय पारी खेली। कप्तान रहाणे ने कहा, मैं फिन के लिए बहुत खुश हूं। शुरुआती कुछ मैचों में संघर्ष करने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की। आज रात उनकी बल्लेबाजी लाजवाब थी।
गेंदबाजों और कोचों का कमाल रहाणे ने जीत का श्रेय सिर्फ बल्लेबाजों को नहीं, बल्कि गेंदबाजी यूनिट को दिया। उन्होंने कहा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों का होना एक कप्तान के लिए लग्जरी है। मुझे उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, बॉलिंग कोच टिम साउथी और ड्वेन ब्रावो की मेहनत रंग ला रही है, जिसने हमारे गेंदबाजों को धार दी है।
फील्डिंग और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा कप्तान रहाणे ने टीम की बदलती फील्डिंग का श्रेय अपने फील्डिंग कोच को दिया। मैच के बाद उन्होंने युवा खिलाड़ियों की भी सराहना की। रहाणे ने कहा, अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनुकूल का घरेलू सीजन बेहतरीन रहा है, जबकि कार्तिक अपनी सोच और आत्मविश्वास के मामले में बहुत स्पष्ट हैं।
मैच का संक्षिप्त हाल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी केकेआर ने दिल्ली को 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रनों के स्कोर पर रोक दिया। दिल्ली के लिए पथुम निसांका ने 50 और आशुतोष शर्मा ने 39 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने फिन एलन के शतक और कैमरून ग्रीन के 33 रनों की बदौलत 14.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 147 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
*𝗦𝘁𝗶𝗹𝗹 𝗹𝗲𝗮𝗿𝗻𝗶𝗻𝗴, 𝘀𝘁𝗶𝗹𝗹 𝘀𝗵𝗶𝗻𝗶𝗻𝗴, 𝗰𝗼𝗻𝘀𝘁𝗮𝗻𝘁𝗹𝘆 𝗲𝘃𝗼𝗹𝘃𝗶𝗻𝗴 ✨🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
🎥 Captain Ajinkya Rahane on the luxury of having Sunil Narine in the @KKRiders side 💜#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/qf1m2ZTSxt
98 साल के माखनलाल सरकार: वो बुजुर्ग कार्यकर्ता जिनके पैर छूकर पीएम मोदी ने जीता सबका दिल
तमिलनाडु की सत्ता में थलापति का राजतिलक: विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
टीएमसी दफ्तर में गरीबों का खजाना : सैकड़ों राशन कार्ड बरामद, बंगाल में मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में PM मोदी का दंडवत प्रणाम चर्चा में
अमित शाह के सामने नतमस्तक सुवेंदु अधिकारी: बंगाल की नई सियासी तस्वीर का शक्ति प्रदर्शन
90s वाला भाई लौट आया! सलमान खान के नए ट्रांसफॉर्मेशन ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
पतंजलि बूंदी: कुरकुरे स्वाद का नया नाम, हर स्नैक टाइम बनेगा अब और भी मजेदार
तमिलनाडु का सियासी भूचाल अब दिल्ली पहुंचा: DMK ने कांग्रेस से बनाई दूरी, लोकसभा में सीट बदलने की मांग
केरल विधानसभा का नया चेहरा: अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ा, हिंदू विधायकों की संख्या घटी
बंगाल का नया अध्याय: ब्रिगेड में सुवेंदु अधिकारी का राजतिलक, मोदी-योगी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण