तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टीवीके प्रमुख विजय का मुख्यमंत्री बनने का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे रविवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।
बहुमत का आंकड़ा हुआ पार सरकार गठन के लिए विजय ने आवश्यक समर्थन जुटा लिया है। विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है, जबकि अब उनके पास 120 विधायकों का समर्थन है।
उनकी पार्टी टीवीके के पास 107 सीटें हैं। उन्हें कांग्रेस (5), सीपीआई (2), सीपीआईएम (2), वीसीके (2) और आईयूएमएल (2) का साथ मिला है, जिससे उनका आंकड़ा 120 तक पहुंच गया है।
राज्यपाल के सामने चौथी मुलाकात शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से चौथी बार मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने अपने समर्थक नेताओं के साथ मिलकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया और विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।
4 मई को आए थे नतीजे 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद टीवीके बहुमत के आंकड़े से 11 सीटें दूर रह गई थी। इसके बाद से विजय ने कांग्रेस और अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए प्रयास तेज कर दिए थे।
संघर्ष से सत्ता तक का सफर विजय ने 6 मई को पहली बार राज्यपाल से मुलाकात की थी, लेकिन तब उनके पास पर्याप्त बहुमत नहीं था। तीन बार की कोशिशों के बाद, आखिरकार शनिवार को वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन ने उनकी सरकार बनने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है।
अब राज्य में विजय के नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
VIDEO | Tamil Nadu: TVK chief Vijay meets Governor Rajendra Arlekar at Lok Bhavan.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sEIX5wn94f
व्हाइट हाउस में गूंजी ॐ शांति : अमेरिका के शक्ति केंद्र में हिंदू प्रार्थनाओं का संदेश
कोलकाता में आज सत्ता का बड़ा दिन: शुभेंदु अधिकारी लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें ट्रैफिक के नए नियम
क्या Apple जानबूझकर धीमा कर रहा है आपका iPhone? पूर्व इंजीनियर के खुलासे से मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल में राम राज्य का आगाज: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
मौसम का हाई अलर्ट : अगले 48 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD की चेतावनी
IPL 2026: टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, नॉट फॉर सेल पास बेच रहे 3 शातिर गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के नए CDS, जानें उनके बारे में सबकुछ
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द: 3.83 लाख उम्मीदवारों को फिर देनी होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण, मोदी रहे मौजूद
कौन हैं माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने मंच पर झुका दिए सिर