भारत ने अपनी रक्षा शक्ति में एक ऐतिहासिक इजाफा करते हुए परमाणु क्षमता वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से यह परीक्षण पूर्णतः सफल रहा।
MIRV तकनीक: एक साथ कई निशाने इस परीक्षण की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल की गई मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) प्रणाली है। यह तकनीक एक ही मिसाइल को अलग-अलग दिशाओं में स्थित कई लक्ष्यों को एक साथ भेदने में सक्षम बनाती है। इस क्षमता के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जो दुश्मन की रक्षा प्रणालियों को आसानी से चकमा दे सकते हैं।
दुश्मनों की बढ़ी चिंता विशेषज्ञों का मानना है कि यह परीक्षण चीन, पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों के लिए एक कड़ा संदेश है। चीन जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लगातार अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, इस मिसाइल की मारक क्षमता उसके लिए रणनीतिक अलार्म की तरह है। भारत द्वारा इस्तेमाल किया गया 3,560 किलोमीटर का नोटम (NOTAM) कॉरिडोर यह संकेत देता है कि यह मिसाइल लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम है।
क्लब में शामिल हुआ भारत अब तक केवल अमेरिका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के पास ही ICBM तकनीक मौजूद थी। यदि भारत अपनी इस क्षमता को पूरी तरह से तैनात करता है, तो भारत की मिसाइल जद में दुनिया का कोई भी कोना सुरक्षित नहीं रहेगा। डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार की अनुमति मिलते ही भारत अगली पीढ़ी के अग्नि-6 जैसे प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाएगा।
रणनीतिक संतुलन की नई धुरी पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद और चीन के बढ़ते आक्रामक रवैये के बीच, भारत का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परीक्षण केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक संतुलन बनाने की एक कोशिश भी है। यह साबित करता है कि भारत अब किसी भी क्षेत्रीय गठबंधन या नापाक गठजोड़ का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Advanced Agni missile with MIRV (Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle) system was successfully tested from Dr. APJ Abdul Kalam Island, Odisha on 08th May 2026.
— DRDO (@DRDO_India) May 9, 2026
The missile was flight tested with Multiple payloads, targeted to different targets spatially distributed… pic.twitter.com/W7ufT7pwbt
फिन एलन का सिक्सर धमाका : 8 साल बाद मैकुलम-रसेल के खास क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री
रोहित बने पाकिस्तान के कप्तान , शुभमन गिल का भी नाम! लाइव मैच में हुए इस बड़े ब्लंडर ने मचाया तहलका
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, सत्ता परिवर्तन के साथ शुरू हुआ नया दौर
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में योगी का भगवा संदेश, बंगाल की राजनीति में नई हलचल
रूस-यूक्रेन युद्ध में आया नया मोड़: ट्रंप ने किया तीन दिन के युद्धविराम का एलान
रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी: फैन ने की 2.5 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश, वीडियो वायरल
व्हाइट हाउस में गूंजी ॐ शांति : अमेरिका के शक्ति केंद्र में हिंदू प्रार्थनाओं का संदेश
अंडमान की हसीन वादियों में घुलेंगे प्यार के रंग: IRCTC लाया खास रोमांटिक पैकेज
आंखों में चश्मा और फिदेल कास्त्रो जैसी टोपी: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में छाया मिथुन चक्रवर्ती का स्वैग
UFO और एलियन पर बड़ा खुलासा: पेंटागन ने खोली टॉप सीक्रेट तिजोरियाँ, वैज्ञानिकों में खलबली