अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिस द्वारा गोहत्या के आरोपी एक मुस्लिम युवक की बर्बर पिटाई की जा रही है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या कानून हाथ में लेना पुलिस के लिए उचित है।
क्या है मामला? मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनल सिनेमा के पास एक खुले मैदान में अवैध रूप से मवेशियों का कटान हो रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तीन आरोपियों—मुश्ताक ताहिरभाई मसारीवाला, रईस इनायत हुसैन शेख और मुनाफ मोहम्मदभाई दीवान को गिरफ्तार किया।
या अल्लाह, मुझे बचाओ की गूंज वायरल वीडियो में एक आरोपी को पुलिस वाहन के बोनट पर लिटाकर डंडों से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। दर्द से कराहते हुए युवक को या अल्लाह, मुझे बचा लो और मम्मी मुझे बचा लो चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। इस फुटेज ने लोगों के बीच तीखी प्रतिक्रिया पैदा की है।
कानून बनाम पुलिस की कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद दो गुट बन गए हैं। एक वर्ग का कहना है कि आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल अदालत को है, पुलिस को नहीं। वहीं, दूसरा वर्ग पुलिस की इस सख्ती का समर्थन कर रहा है और इसे गो-तस्करों के लिए जरूरी सबक बता रहा है।
पुलिस ने की भारी बरामदगी पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान घटनास्थल से 520 किलो संदिग्ध मांस और एक जीवित बछड़ा बरामद हुआ है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मांस गोवंश का ही है। मौके से चाकू, तराजू, एक ऑटो और बिना नंबर प्लेट की कार समेत करीब 4.66 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
मुख्य आरोपी की तलाश जारी इस मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी जहीरुद्दीन उर्फ जहीर डब्बा अभी भी फरार है, जो पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस का कहना है कि वह बाहर से मजदूर बुलाकर इस अवैध कारोबार को चलाता था।
विधिक कार्रवाई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, गुजरात पशु संरक्षण संशोधन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, अधिकारी फरार आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। हालांकि, पिटाई के वीडियो ने अब पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*इंदौर: जब पुलिस ने गाय की हत्या के आरोप में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया, तो वह चिल्लाने लगा, अम्मी रे अम्मी... हे अल्लाह, अल्लाह, मुझे बचाओ! लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। हर गाय तस्कर को इसी तरह की सजा मिलनी चाहिए। pic.twitter.com/tnsvC6UTAO
— 𝑻𝒉𝒆 𝑯𝒊𝒏𝒅𝒖 (@Sand24919800) May 8, 2026
सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के मुख्यमंत्री: शेख हसीना की पार्टी ने भेजा खास संदेश , बताया जननेता
IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड: दिल्ली कैपिटल्स बनी हार का शतक लगाने वाली पहली टीम
ब्रिगेड परेड ग्राउंड: लाल झंडों से भगवा राज्याभिषेक तक, बदल गई बंगाल की राजनीतिक धुरी
विजय की राह में कानूनी कांटे: शपथ ग्रहण से पहले समर्थन पत्र पर घमासान
50 लाख का आशियाना: भाइयों ने इकलौती बहन को दिया ऐसा सरप्राइज, वीडियो देख भर आएंगी आपकी भी आँखें
क्या धरती पर उतरे थे 4 फीट के एलियन? FBI की 170 सीक्रेट फाइलों ने खोला ब्रह्मांड का सबसे बड़ा राज
जब मंच पर पीएम मोदी ने झुका दिया सिर: 98 वर्षीय कार्यकर्ता के पैर छूकर दी सम्मान की नई मिसाल
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं: CBI का मुंबई में 17 ठिकानों पर बड़ा छापा, जानें क्या है पूरा मामला?
कैरेबियन दौरे पर एस जयशंकर: ब्रायन लारा से मुलाकात और नए समझौतों से मजबूत हुए भारत-त्रिनिदाद संबंध
मॉस्को की विक्ट्री डे परेड: क्या रूस की सैन्य शक्ति पर लगा है ब्रेक?