नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर-आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुचिता और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने ड्रेस कोड और अन्य जरूरी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।
ड्रेस कोड: क्या पहनें और क्या नहीं? NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा के दिन सादे और हल्के कपड़े पहनकर आएं। फुल स्लीव (पूरी आस्तीन) या भारी ऊनी कपड़े पहनने से बचें। यदि किसी विशेष कारण या इमरजेंसी से आप फुल स्लीव पहन रहे हैं, तो सेंटर पर समय से काफी पहले पहुंचें ताकि चेकिंग प्रक्रिया में समय बर्बाद न हो।
जूते-चप्पलों को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। हाई हील्स के बजाय स्लिपर्स या लो-हील वाले फुटवियर पहनकर जाना बेहतर होगा। इसके अलावा, भारी ज्वेलरी और मेटल (धातु) की एक्सेसरीज पहनकर जाने से बचें। धार्मिक प्रतीक या हिजाब जैसे पारंपरिक कपड़ों की अनुमति है।
समय का रखें खास ध्यान परीक्षा के दौरान देरी से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिलेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं। खासकर वे छात्र जो ड्रेस कोड के नियमों के दायरे में नहीं आते या धार्मिक प्रतीक वाले कपड़े पहने हैं, उन्हें चेकिंग के लिए अतिरिक्त समय हाथ में लेकर चलना चाहिए।
क्या साथ ले जा सकते हैं? परीक्षार्थी अपने साथ केवल पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) पानी की बोतल ले जा सकते हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल अनुमति प्राप्त वस्तुएं ही साथ रखें और सेंटर पर तैनात स्टाफ के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
63 विषयों के लिए होगी परीक्षा इस साल CUET UG परीक्षा कुल 63 विषयों और भाषाओं के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और तनावमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए NTA ने सभी छात्रों से नियमों के अनुपालन की अपील की है ताकि किसी भी तरह की तकनीकी या व्यक्तिगत अड़चन का सामना न करना पड़े।
For a comfortable and hassle free exam experience, follow the official dress code and advisory.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 8, 2026
Carry only permitted items and arrive at the centre on time.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #CUET2026 #StudentAdvisory pic.twitter.com/TCmXJzrfla
टीम इंडिया का स्पिन गुरु बनने को तैयार साईराज बहुतुले: गंभीर ने क्यों चुनी है ये सादगी भरी पसंद?
विजय की राह में कानूनी कांटे: शपथ ग्रहण से पहले समर्थन पत्र पर घमासान
मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं : सुवेंदु अधिकारी के बहाने संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
बंगाल की खाड़ी में भारत का रहस्यमयी मिसाइल परीक्षण; क्या अग्नि-6 या हाइपरसोनिक तकनीक का हुआ उदय?
दिल्ली-NCR समेत देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 मई से 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में PM मोदी का दंडवत प्रणाम चर्चा में
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा धमाका: आज ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा करने का मौका!
IPL 2026: मैदान पर भिड़े क्रुणाल और पूरन, हार के बाद वीडियो देख फैंस हुए हैरान
महाराष्ट्र: कहीं 42 डिग्री की तपिश तो कहीं आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट , जानें अपने शहर का हाल
सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ