शिक्षा मंत्रालय ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारत इनोवेट्स 2026 का प्री-इवेंट रोड शो आयोजित कर वैश्विक स्तर पर भारत के तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, शोध संस्थानों और कॉरपोरेट जगत के साथ जोड़ना है।
लैब से बाजार तक का सफर भारत इनोवेट्स 2026 का आयोजन अगले महीने 14-16 जून को फ्रांस के नीस शहर में किया जाएगा। इसका मूल मंत्र भारतीय विश्वविद्यालयों में उपजे नवाचारों (Innovations) को केवल लैब तक सीमित न रखकर उन्हें वैश्विक बाजार में एक पहचान दिलाना है।
रोड शो में दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा पेरिस में आयोजित इस प्री-इवेंट में शिक्षा मंत्रालय, भारतीय दूतावास और CII के प्रतिनिधियों के अलावा फ्रांस के ला फ्रेंच टेक (La French Tech) और विवाटेक (VivaTech) जैसे दिग्गज संगठनों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ESSEC और ESCP जैसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों व शोध संस्थानों के विशेषज्ञों ने भारतीय इकोसिस्टम में निवेश की संभावनाओं को बारीकी से समझा।
13 प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस भारत सरकार ने इस पहल के तहत 13 चुनिंदा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। इनमें सेमीकंडक्टर्स, एडवांस्ड कंप्यूटिंग, स्पेस, डिफेंस, बायोटेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री 4.0 जैसे भविष्यवादी क्षेत्र शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में अकादमिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करना है।
पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाना भारत इनोवेट्स 2026 की परिकल्पना फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के दौरान की गई थी। पेरिस रोड शो में शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य आयोजन के दौरान निवेशकों के लिए खास वन-टू-वन मैचमेकिंग सत्र और स्टार्टअप प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी, ताकि निवेश को ठोस रूप दिया जा सके।
वैश्विक साझेदारी की नई इबारत यह पहल भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नीस में होने वाला मुख्य कार्यक्रम न केवल भारतीय स्टार्टअप्स के लिए पूंजी का द्वार खोलेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की इन्नोवेशन क्षमता की ब्रांडिंग भी करेगा।
The Ministry of Education organised a Bharat Innovates 2026 Pre-Event Roadshow in Paris, bringing together global investors, corporates, universities, and research institutions to strengthen international innovation partnerships.
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) May 6, 2026
The roadshow showcased India’s rapidly growing… pic.twitter.com/QE3JZih2NV
संबित पात्रा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, INDIA गठबंधन के बिखरने की कर दी बड़ी भविष्यवाणी
कांग्रेस के समर्थन से विजय के सत्ता मिशन में नया मोड़: क्या बहुमत का जादुई आंकड़ा छू पाएगी TVK?
संदेशखली फिर दहला: पेट्रोलिंग टीम पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 सुरक्षाकर्मी घायल; रेखा पात्रा का ममता सरकार पर बड़ा हमला
सत्ता के गलियारे में थलापति की एंट्री: मुख्यमंत्री बनने की राह पर विजय, राजभवन पहुंचे
थलापति विजय की जीत पर रविचंद्रन अश्विन का करारा जवाब: जातिगत सियासत करने वालों की बोलती बंद
शेर के बाड़े में गिरी साड़ी वाली महिला? वायरल वीडियो का सच जानकर उड़ जाएंगे होश
ममता का इस्तीफा नहीं? नकवी ने लालू के पुराने रेलवे वाले तंज से बंगाल की राजनीति में फूंकी नई आग
थलापति विजय की जीत पर अश्विन को घेरा तो मिला करारा जवाब: ब्राह्मण होने पर ट्रोलिंग का दिया ऐसा करारा सच
6, 4, 6, 4: अभिषेक शर्मा का तांडव, यानसेन की लाइन-लेंथ बिगाड़कर मचाई खलबली
बाल आएंगे लेकिन TMC नहीं आएगी : ममता बनर्जी की हार पर BJP नेता का तंज, अनुपम खेर ने ऐसे दिया जवाब