कोटा की छवि धूमिल करने की कोशिश देशभर के लाखों छात्र डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से कोटा को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कोटा के हॉस्टलों में पंखों पर लोहे की जालियां लगा दी गई हैं, ताकि छात्र कोई गलत कदम न उठा सकें।
क्या है वायरल वीडियो का सच? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पंखों को एक जालीनुमा बॉक्स में पूरी तरह कैद दिखाया गया है। वीडियो के साथ दावा किया गया कि सुसाइड रोकने के लिए कोटा के हॉस्टल्स ने यह कदम उठाया है। लेकिन पड़ताल में यह वीडियो पूरी तरह से फेक निकला। कोटा के किसी भी हॉस्टल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है और न ही इस वीडियो का कोटा शहर से कोई संबंध है।
प्रशासन की दो-टूक: ये एक शरारत है मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाला है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया है कि यह वीडियो कोटा को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी का हिस्सा है। प्रशासन ने साफ कहा कि कोटा में ऐसा कोई हॉस्टल मौजूद नहीं है और ये तस्वीरें शहर की छवि खराब करने के इरादे से वायरल की जा रही हैं।
भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर के बारे में अफवाहें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि कोटा छात्रों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकारी अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो के फेक होने का खंडन करते हुए लोगों से ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग प्रशासन के इस स्पष्टीकरण के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स ने कहा कि कोटा को सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एक यूजर ने लिखा कि कोटा सिर्फ करियर सिटी ही नहीं, बल्कि केयर सिटी भी है। वहीं, अन्य लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसी भ्रामक जानकारी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
🚫 Clarification: The viral “fan with a cage” video is NOT from Kota and is being used to spread misinformation. No such hostel/place exists in Kota.
— District Collector & Magistrate, Kota (@Dcdmkota) May 4, 2026
📢 Misleading content about Kota is circulating. The district & police administration, Kota are fully committed to student safety. pic.twitter.com/5QeWEf6QXf
विजय का विजय रथ और राहुल का हाथ : तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर नई सियासी बिसात
पंजाब में धमाकों पर गरमाई सियासत: CM भगवंत मान ने BJP को बताया मास्टरमाइंड
खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं, मैसूर के इस जीनियस आईडिया ने इंटरनेट पर मचाई धूम
ममता बनर्जी पर अपनों का ही प्रहार: पार्टी पर भ्रष्ट और दादागिरी करने वालों का कब्जा
डीपफेक की शिकार हुईं जॉर्जिया मेलोनी: फर्जी तस्वीरों पर इटली की पीएम का बड़ा बयान
IPL 2026: क्या आरसीबी के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें
टीवीके-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियों पर भड़की डीएमके: स्टालिन के अहसान को याद दिलाते हुए कांग्रेस को बताया मूर्ख
गुजरात की रोड टू हेवन : समंदर के बीच से गुजरती वह सड़क, जिसे देख थम जाती हैं सांसें
इतिहास रचने को तैयार नीदरलैंड्स: महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार किया टीम का ऐलान
तमिलनाडु की सत्ता के करीब थलापति विजय: राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा