पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राज्य में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। सोमवार से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं, जिसने राजनीतिक सरगर्मी के साथ तनाव बढ़ा दिया है।
TMC दफ्तरों को बनाया निशाना तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि राज्य भर में उनके पार्टी कार्यालयों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज में पूर्व विधायक अरूप बिस्वास का कार्यालय और बेलियाघाटा स्थित पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। साथ ही, आम्तला में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर भी भीड़ द्वारा हमले का दावा किया गया है।
हॉग मार्केट में चला बुलडोजर कोलकाता के ऐतिहासिक हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) के पास मंगलवार को स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक भीड़ ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर TMC के दफ्तर को जमींदोज कर दिया। TMC नेताओं का आरोप है कि यह हमला बीजेपी के जुलूस के दौरान हुआ। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल राज्य में हो रही हिंसा के कई भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं साफ देखी जा सकती हैं, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
चुनाव आयोग की जीरो टॉलरेंस नीति हिंसा की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस आयुक्त और सभी जिलाधिकारियों को सख्त जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया है।
अधिकारियों को गश्त बढ़ाने के आदेश CEC ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे लगातार गश्त करें और किसी भी अशांति फैलाने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करें। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा में शामिल किसी भी पक्ष को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य में शांति व्यवस्था बहाल करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी।
*This isn t Manipur but West Bengal 🔥
— D (@Deb_livnletliv) May 5, 2026
Bhagwa Dharis on RAMPAGE mode to showcase BJP S victory.
MahaManav couldn t visit Manipur but can definitely visit Bengal?
Full Saffronisation of West Bengal 🙏 pic.twitter.com/9xyWBCTVwT
पंजाब में खौफ: अमृतसर में आर्मी कैंट पर हमला, जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में जोरदार धमाका
पाकिस्तान की पोल खुली: हाफिज और मसूद जैसे आतंकियों के लिए लड़ी सेना , नेता के खुलासे से मचा हड़कंप
सिंधु जल पर पाकिस्तान की खुली धमकी: पानी रोका तो होगा युद्ध
द बॉयज का खूनी खेल अब सिनेमाघरों में: फिनाले एपिसोड के लिए फैंस में मची होड़
सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म का हॉलीवुड कनेक्शन: द एवेंजर्स और बैटमैन वाली कंपनी संभालेगी VFX की कमान!
तमिलनाडु में हार के बाद कनिमोई का बड़ा बयान: टीवीके जैसी पार्टी का जीतना लोकतंत्र के लिए अच्छी बात
जब बिना विधायक बने दो बार मुख्यमंत्री बने ए.के. एंटनी: केरल की राजनीति का सबसे अनूठा अध्याय
सीएम का पद ममता बनर्जी की पैतृक संपत्ति नहीं है... इस्तीफा देने से इनकार पर भाजपा का तीखा प्रहार
स्टेज से जयमाला लेकर फरार हुई दुल्हन, फिल्मी कहानी जैसा मोड़ देख दंग रह गए मेहमान
क्रिकेट जगत में शोक की लहर: पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का 37 साल की उम्र में निधन