पुणे में 4 साल की मासूम के साथ हुई रेप और बर्बर हत्या की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले में 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इलाके में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पीड़िता के पिता ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने सभी राजनेताओं से अपील की है कि उनके घर आने का कष्ट न करें। पिता ने स्पष्ट कहा, मेरी और मेरे परिवार की यह इच्छा है कि जब तक बच्ची को न्याय नहीं मिल जाता और उस दरिंदे को फांसी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी राजनेता हमसे मिलने न आए।
इस घटना के बाद नसरापुर गांव में भारी तनाव है। ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा चरम पर है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी को फांसी दी जाए या फिर उसे जनता के हवाले कर दिया जाए। न्याय की मांग को लेकर लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया था, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।
गर्मी की छुट्टियों में बच्ची अपनी नानी के घर आई थी। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर मवेशियों के बाड़े में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस बेरहम घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और गुस्सा फैला दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद पीड़ित के पिता से दो बार बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य आरोपी को मौत की सजा दिलाना है। सीएम ने कहा, हम केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। चार्जशीट फाइल करने से लेकर पूरी कानूनी प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की जाएगी।
सीएम फडणवीस ने विरोध प्रदर्शन को जायज ठहराया, लेकिन आगाह किया कि कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें पता है कि कौन लोग स्थिति को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, हम फिलहाल परिवार को न्याय दिलाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आरोपी को फिलहाल 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
*Pune, Maharashtra: On the Pune minor rape and murder case, the father of the victim says, ... My family and I have only one request: until my daughter gets justice and the criminal is hanged, no politician should come to our home to meet us. This is our humble request. Only when… pic.twitter.com/tu3PJbFkl5
— ANI (@ANI) May 3, 2026
हिमाचल: बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस; मची अफरातफरी
नसीहत देने से पहले अपना दामन देखें: पुणे कांड पर फडणवीस का विपक्ष पर जोरदार प्रहार
चुनाव परिणाम से ठीक पहले बवाल: बंगाल में सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां, मचा हड़कंप
बंगाल चुनाव: बिधाननगर में बवाल, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भिड़े TMC-BJP समर्थक
इंसानियत की मिसाल: लोको पायलट ने ट्रेन रोककर बचाईं भैंसों की जान, वीडियो देख कायल हुए लोग
मंडप में दूल्हा देखता रह गया, दुल्हन ने सबके सामने प्रेमी को पहना दी वरमाला
IPL 2026: CSK के खिलाफ शॉट मारते ही हवा में उछली तिलक वर्मा की ₹28,000 की घड़ी!
दिल्ली: विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, 9 लोगों की मौत; AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट?
IPL 2026: ट्रेविस हेड को आउट कर वरुण चक्रवर्ती का विवादास्पद जश्न, मैदान पर गरमाया माहौल
शुभमन गिल की शादी पर सस्पेंस! टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के सवाल पर गुजरात टाइटंस के कप्तान का ऐसा था रिएक्शन