सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है। इसमें पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक अंकल अपनी जान बचाने के लिए जिस तरह से संघर्ष कर रहे हैं, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
तेज आंधी और अंकल का जुगाड़ वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप के आसपास तेज आंधी चल रही है। हवा इतनी तेज है कि आसपास की चीजें उड़ती दिखाई दे रही हैं। खुद को उड़ने से बचाने के लिए अंकल ने पेट्रोल पंप के पिलर को कसकर पकड़ लिया और उसके पीछे छिप गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तोंद हवा के दबाव के कारण अंकल की शर्ट ऊपर की तरफ उड़ गई, जिससे उनकी तोंद बाहर लटकती हुई दिखाई दे रही है। अंकल का पिलर को इस तरह पकड़कर खड़े होने का अंदाज इतना मजाकिया है कि जो भी इसे देख रहा है, वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।
लोगों ने लिए जमकर मजे यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @__Ishq नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, भैया जी, पिलर नहीं पकड़ते, तो भी नहीं उड़ते।
वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, समझ नहीं आ रहा कि अंकल खुद को बचा रहे हैं या पिलर को ही उखड़ने से रोक रहे हैं। कई लोग अंकल के इस डर को देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
आंधी में उड़ने से बचने के पिलर पकड़ कर खड़े हैं भईया जी......🤣🤣 pic.twitter.com/KaHiLS0wCf
— Ishq🏵️ (@___Ishq_) April 30, 2026
87,000 बांग्लादेशियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल: किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में बड़ा खुलासा
50 हजार की IPL टिकट में कैसी होती है लाइफ? VIP लाउंज का सच देख दंग रह जाएंगे आप
11:40 पर घनघनाए देश के मोबाइल, कुर्सी छोड़ खड़े हुए लोग; जानें क्या था सरकार का इमरजेंसी अलर्ट ?
कौन है नंदिनी शर्मा? जिसका जलवा देख वर्ल्ड कप टीम में हुई एंट्री, जानें पूरी कहानी
खतरनाक करतब बना काल: सांप के साथ खेल रहे शख्स की तड़प-तड़प कर मौत, वीडियो वायरल
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत सामने खड़ी थी फिर भी क्यों नहीं जागा स्टाफ? सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती , अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में घमासान
मारकर गंगा में बहा देंगे : पश्चिम बंगाल में दोबारा वोटिंग के दौरान TMC पर महिलाओं को धमकाने का आरोप
IND vs PAK: हम ड्रेसिंग रूम तक गए, पर दरवाजा बंद था - सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज
बरगी डैम हादसे के बाद अलर्ट: गंगरेल में हुआ रेस्क्यू का महाभ्यास, बरती जाएगी सख्त सुरक्षा