IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए 44वें मुकाबले में एक नए सितारे का उदय हुआ। लंबे समय से मौके की तलाश कर रहे तेज गेंदबाज रामकृष्ण घोष ने अपने डेब्यू मैच में ही अपनी छाप छोड़ दी।
इंतजार खत्म, मौका मिलते ही बरपाया कहर सीजन के शुरुआती 8 मैचों में बाहर बैठने के बाद, एमए चिदंबरम स्टेडियम में रामकृष्ण घोष को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। पारी के 9वें ओवर में उन्हें गेंदबाजी का पहला मौका मिला। अपने पहले ओवर में उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और मात्र 7 रन खर्च किए।
10वीं गेंद पर बड़ा विकेट कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने घोष पर भरोसा जताते हुए लगातार दूसरा ओवर दिया। इस बार घोष ने निराश नहीं किया। पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, जिसे डीप बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े डेवाल्ड ब्रेविस ने सुरक्षित हाथों में थाम लिया। सूर्य 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। यह घोष के IPL करियर का पहला विकेट था।
कैच से भी किया प्रभावित गेंदबाजी से पहले ही रामकृष्ण ने अपनी फील्डिंग का जलवा दिखाया था। पारी के दूसरे ही ओवर में उन्होंने विल जैक्स का एक बेहद मुश्किल कैच लपका। दौड़ते हुए आगे की तरफ डाइव लगाकर कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर पकड़ा गया वह कैच सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
कौन हैं रामकृष्ण घोष? 28 वर्षीय रामकृष्ण घोष घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। उन्हें पिछले सीजन में ही चेन्नई ने 50 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन तब उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 42 रन देकर 7 विकेट लेने के बाद वे सुर्खियों में आए थे। यह महाराष्ट्र के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है।
अपने पहले ही मुकाबले में गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में दम दिखाकर रामकृष्ण घोष ने यह साबित कर दिया है कि वे CSK की गेंदबाजी लाइनअप में एक मजबूत कड़ी बनकर उभर सकते हैं।
Welcome to #TATAIPL 💛
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2026
Ramakrishna Ghosh with a spectacular catch on debut 🤯@ChennaiIPL strike early ☝️
Updates ▶️ https://t.co/VVAjldiiC0#KhelBindaas | #CSKvMI pic.twitter.com/iT1BJsq5ty
पुणे: 4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या; हैवान निकला 65 साल का बुजुर्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
पापा के साथ नन्ही परी की सुरीली जुगलबंदी, कैसे हुआ गाने पर बच्ची का अंदाज देख फिदा हुए लोग
सड़क पर मौत का तांडव: हवा में उछलकर कार की छत पर गिरे दो युवक, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो
IPL 2026: 15 साल के वैभव को आउट कर काइल जेमिसन का घटिया जश्न, BCCI ने लिया कड़ा एक्शन
क्या शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान? जानिए वायरल दावे का पूरा सच
लग्जरी कारों को छोड़ ऑटो में सवार हुए IPL के विस्फोटक बल्लेबाज, सादगी देख फैंस हुए कायल
IPL डेब्यू में रामकृष्ण घोष का सुपरमैन अवतार, हैरतअंगेज कैच देख दंग रह गए दर्शक
अचानक आपके फोन पर क्यों गूंजा इमरजेंसी सायरन? सरकार ने एक साथ 12 करोड़ लोगों को भेजा अलर्ट
3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा , जानिए पल-पल का पूरा शेड्यूल
ऑस्कर्स में बड़े बदलाव: अब एक एक्टर को एक कैटेगरी में मिल सकते हैं कई नॉमिनेशन, भारत की बढ़ीं उम्मीदें