चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में एक नए सितारे का उदय हुआ। CSK की ओर से डेब्यू कर रहे 28 वर्षीय रामकृष्ण घोष ने अपने पहले ही मैच में ऐसा करिश्मा दिखाया कि हर कोई दंग रह गया।
डेब्यू मैच में ही किया कमाल महाराष्ट्र के रहने वाले रामकृष्ण घोष 2025 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें पहली बार पीली जर्सी पहनने का मौका आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिला। बहुत कम खिलाड़ियों को अपने पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ने का अवसर मिलता है, लेकिन रामकृष्ण ने इसे पूरी तरह भुनाया।
हवा में उड़कर लपका नामुमकिन कैच मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज विल जैक्स आक्रामक मूड में थे। अंशुल कंबोज की गेंद पर जैक्स ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर बैकवर्ड प्वाइंट की ओर हवा में गई।
वहां तैनात रामकृष्ण घोष ने अपनी बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और आगे की ओर डाइव लगाते हुए एक शानदार लो कैच लपका। इस कैच के बाद विल जैक्स केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रामकृष्ण के इस शानदार प्रयास की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
कौन हैं रामकृष्ण घोष? रामकृष्ण घोष एक होनहार भारतीय ऑलराउंडर हैं। 28 अगस्त 1997 को नासिक में जन्मे रामकृष्ण अपनी दाएं हाथ की मीडियम-फ़ास्ट गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी लंबाई (लगभग 5 फीट 10 इंच) और नई गेंद के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।
Welcome to #TATAIPL 💛
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2026
Ramakrishna Ghosh with a spectacular catch on debut 🤯@ChennaiIPL strike early ☝️
Updates ▶️ https://t.co/VVAjldiiC0#KhelBindaas | #CSKvMI pic.twitter.com/iT1BJsq5ty
दक्षिण 24 परगना में चुनावी घमासान: फाल्टा और हसीमनगर में हिंसा, TMC पर धमकाने के गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल: मतदान केंद्रों पर बवाल, टीएमसी और भाजपा समर्थकों में तनातनी
IND vs PAK: हम ड्रेसिंग रूम तक गए, पर दरवाजा बंद था - सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज
IPL में मौका नहीं तो क्या हुआ, अर्जुन तेंदुलकर पर लुटाए लाखों, बनी नई टीम
क्या गिरफ्तार होंगे संदीप पाठक? AAP छोड़ BJP में गए सांसद की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस
खतरनाक करतब बना काल: सांप के साथ खेल रहे शख्स की तड़प-तड़प कर मौत, वीडियो वायरल
बंगाल चुनाव: अधीर रंजन चौधरी का टीएमसी पर बड़ा हमला, कहा- गुंडों के दम पर लोकतंत्र की हत्या
खेत में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका: संकट आते ही साथी को छोड़कर रफूचक्कर हुआ युवक
काइल जैमीसन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए कही दिल जीतने वाली बात, एंग्री सैंडऑफ के बाद बदला माहौल!
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट कर काइल जैमीसन का आक्रामक जश्न , भड़के फैंस ने सुनाई खरी-खोटी