दिल्ली: जबलपुर क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले दिल्ली के मायापुरी निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव शनिवार (2 मई) को घर पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों और पड़ोसियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के बाद उन्हें द्वारका स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां पूरी रीति-रिवाज के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
वीडियो कॉल पर था अंतिम संवाद मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मधुरा, उनकी 39 वर्षीय बहू मेरिना और 4 वर्षीय पोते त्रिशान के रूप में हुई है। मेरिना की बहन टीसा ने बताया कि हादसे के वक्त मेरिना ने उन्हें वीडियो कॉल किया था। कॉल के दौरान मेरिना बेहद डरी हुई थी और उसने टीसा से कहा, क्रूज डूब रहा है, ईश्वर से प्रार्थना करो कि हम बच जाएं। बात करते-करते ही अचानक फोन कट गया और वह आखिरी संवाद साबित हुआ।
जबलपुर के फंक्शन में गए थे सभी मृतक परिवार के रिश्तेदार सैमसन ने बताया कि प्रदीप अपने पूरे परिवार के साथ जबलपुर में एक पारिवारिक फंक्शन में शामिल होने गए थे। बुधवार को फंक्शन के बाद गुरुवार को परिवार क्रूज की सवारी के लिए गया था। खराब मौसम के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें परिवार के 3 सदस्य डूब गए, जबकि प्रदीप और उनकी 14 वर्षीय बेटी सिया सुरक्षित बच गए।
लाइफ जैकेट की जद्दोजहद और क्रूज का फंदा हादसे के भयावह मंजर को याद करते हुए प्रदीप ने बताया कि क्रूज डूबते देख उन्होंने आनन-फानन में बेसमेंट से लाइफ जैकेट निकाले। प्रदीप ने अपनी बेटी का हाथ थामे रखा, जबकि पत्नी मेरिना ने अपने बेटे को लाइफ जैकेट के अंदर सुरक्षित करने की कोशिश की। हालांकि, क्रूज के निचले हिस्से में पानी भरने और संरचना में फंसने के कारण तीनों सदस्य बाहर नहीं निकल पाए।
लापरवाही का आरोप इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि अगर क्रूज में सुरक्षा मानक दुरुस्त होते और यात्रियों को पहले से लाइफ जैकेट दिए गए होते, तो शायद ये कीमती जानें बचाई जा सकती थीं। फिलहाल, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
*#WATCH जबलपुर क्रूज़ बोट पलटने की घटना में पीड़ित मरीना, उनके 4 साल के बेटे और उनकी मां के पार्थिव शरीर को दिल्ली में उनके घर लाया गया। pic.twitter.com/f1cD6X3Nwb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2026
कौन है नंदिनी शर्मा? जिसका जलवा देख वर्ल्ड कप टीम में हुई एंट्री, जानें पूरी कहानी
मोबाइल पर क्यों बजा इमरजेंसी सायरन? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोली तकनीक की पोल
वैभव सूर्यवंशी को उकसाना काइल जैमीसन को पड़ा महंगा, BCCI ने लिया कड़ा एक्शन
बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर में ईवीएम ने दिया धोखा, कतार में खड़े मतदाताओं का फूटा गुस्सा
सिर पर भारी बोरी, पीठ पर बच्चा और संघर्ष की कहानी: माँ के जज़्बे को देख नम हुईं सबकी आँखें
AAP से BJP में शामिल हुए संदीप पाठक पर गिरी गाज, गिरफ्तारी की तलवार और गंभीर धाराओं में केस दर्ज
हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं : ईरान पर एक्शन को लेकर ट्रंप का विवादित बयान मचा रहा खलबली
दिल्ली जनगणना 2027: घर बैठे पूरी करें स्व-गणना, सीएम और एलजी ने की नागरिकों से खास अपील
क्या एमएस धोनी को नमाज की सलाह देने पर टीम से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे की सच्चाई
क्या शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान? जानिए वायरल दावे का पूरा सच