पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आज (2 मई) 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर क्षेत्र में वोटिंग जारी है, लेकिन इसी बीच डायमंड हार्बर के एक बूथ पर तकनीकी खराबी ने प्रक्रिया को ठप कर दिया है।
बूथ नंबर 243 पर हंगामा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 243 पर ईवीएम मशीन अचानक खराब हो गई। मशीन में तकनीकी खराबी के चलते पिछले आधे घंटे से अधिक समय से मतदान पूरी तरह से रुका हुआ है। मतदान शुरू न होने से बाहर कतार में खड़े मतदाताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
वोटर्स का सवाल: आखिर कब तक इंतज़ार? वोट डालने आए रचिंद्रनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा, हम आधे घंटे से कतार में खड़े हैं। पहले बताया गया कि मशीन खराब है और इसे बदल दिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। प्रशासन की ओर से कोई भी हमें स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।
एक अन्य मतदाता अब्दुर रहमान ने स्थिति की गंभीरता बताते हुए कहा, मैं यहाँ पिछले एक घंटे से इंतज़ार कर रहा हूँ। हमें सिर्फ यही कहा जा रहा है कि कोई आएगा और इसे ठीक करेगा, लेकिन अब तक कोई तकनीकी टीम नहीं पहुँची है। इसे कब तक ठीक किया जाएगा, कोई बताने वाला नहीं है।
15 बूथों पर हो रहा है दोबारा मतदान बता दें कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग कराई जा रही है।
अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68% और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान दर्ज किया गया है। अब देखना यह है कि तकनीकी खराबी के चलते रुका हुआ मतदान कब तक सामान्य हो पाता है।
#WATCH | A voter, Rachindranath, says, We have been standing here for half an hour now. We were told that there is a problem with the machine and it will be replaced. But it has been over half an hour now. But nobody has come here for that, and voting has not resumed. Give us an… pic.twitter.com/dBOq9U4Mug
— ANI (@ANI) May 2, 2026
ट्रंप की दो टूक: ईरान का नया प्रस्ताव खारिज, सैन्य टकराव पर अमेरिका का रुख सख्त
हम भारत जैसे नहीं : पाकिस्तानी मंत्री ने लाइव टीवी पर कबूली अपनी सबसे बड़ी कमजोरी, दुनिया के सामने हुई फजीहत
BPSC का बड़ा फैसला: AEDO परीक्षा रद्द, 32 अभ्यर्थी ब्लैकलिस्टेड
ईरान में भीषण धमाका: बारूद हटाने के दौरान IRGC के 14 जवानों की दर्दनाक मौत
क्या एमएस धोनी को नमाज की सलाह देने पर टीम से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे की सच्चाई
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती : अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में उबाल
PM इंटर्नशिप स्कीम: पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं 9,000 रुपये, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
कक्षा 9 की नई NCERT किताबें: कहां और कैसे मिलेंगी? जानें पूरी जानकारी
महाकाल की नगरी में चमत्कार: मंदिर विस्तार के दौरान खुदाई में निकला विशाल शिवलिंग, उमड़े श्रद्धालु
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट कर काइल जैमीसन का आक्रामक जश्न , भड़के फैंस ने सुनाई खरी-खोटी