आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। इस मुकाबले ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं।
पहली गेंद पर चौका, अगली पर खेल खत्म पारी का दूसरा ओवर चल रहा था। वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर आए तो स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। उन्होंने जैमीसन की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। लगा कि आज फिर रिकॉर्ड्स की बारिश होगी। लेकिन 6 फुट 8 इंच लंबे जैमीसन ने अगली ही गेंद पर बाजी पलट दी।
स्टंप्स बिखरते ही जैमीसन का दिखा उग्र रूप जैमीसन की एक लो-डिपिंग फुल-टॉस गेंद वैभव के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई। विकेट मिलते ही जैमीसन का रिएक्शन किसी शिकारी जैसा था। उन्होंने जिस आक्रामक अंदाज में दहाड़ते हुए जश्न मनाया, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि पहली गेंद पर चौका खाने के बाद जैमीसन का ईगो हर्ट हुआ था, जो विकेट के बाद बाहर निकल आया।
स्टार्क बनाम सूर्यवंशी का रोमांच अधूरा इस मैच को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे, क्योंकि सबकी नजरें मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी की टक्कर पर टिकी थीं। फैंस देखना चाहते थे कि क्या युवा वैभव स्टार्क की 150 किमी/घंटा की रफ्तार को बाउंड्री के बाहर भेज पाएंगे? हालांकि, जैमीसन ने वैभव को महज 4 रन पर पवेलियन भेजकर इस सस्पेंस को शुरू होते ही खत्म कर दिया।
फैंस में दिखी नाराजगी वैभव सूर्यवंशी का स्टार्क की एक भी गेंद खेले बिना आउट होना प्रशंसकों के लिए बड़ी निराशा लेकर आया। सोशल मीडिया पर जैमीसन के इस आक्रामक जश्न की खूब चर्चा हो रही है। जहां कुछ लोग इसे गेम का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं कई प्रशंसक एक 15 साल के युवा खिलाड़ी के खिलाफ ऐसी आक्रामकता को अनावश्यक मान रहे हैं।
It’s a ripper from Kyle Jamieson 🎯#KyleJamieson #VaibhavSuryavanshipic.twitter.com/vocj3dGou1
— CREX (@Crex_live) May 1, 2026
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर बवाल, महिला ने दी मंत्रालय में होने की धौंस
ईवीएम के बाद अब ल्यारी ऑफ बंगाल पर घमासान: अभिषेक बनर्जी के गढ़ को लेकर बीजेपी-टीएमसी में छिड़ी जंग
सब ठीक हो जाएगा : सोनम वांगचुक से मिले अमित शाह, क्या सुलझेंगे लद्दाख के मुद्दे?
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 9 सीटों पर निर्विरोध जीत की राह साफ, जानिए किसने मारी बाजी
फरेरा का खौफ: जिसने निकाला, उसी की धज्जियां उड़ाकर बदला लिया; 14 गेंदों में मचाई तबाही
बंगाल चुनाव 2026: 15 बूथों पर फिर शक्ति परीक्षण , धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग सख्त
# जबलपुर क्रूज हादसा: लापरवाही पर सीएम मोहन का कड़ा प्रहार, 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
लाल किले पर राजा शिवाजी का हो प्रदर्शन; आदित्य ठाकरे ने दिल्ली को दी चुनौती
परमाणु तकनीक से बच्चों को जीवनदान : ईरान ने दुनिया के सामने रखा अपना नया चेहरा
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में मिशन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार