आईपीएल 2026 का 19वां सीजन इस समय रनों और छक्कों की जबरदस्त आंधी से गुजर रहा है। अब तक खेले गए 35-36 मैचों में गेंदबाजों के लिए हालात किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। स्थिति यह है कि टीमें आसानी से प्रति ओवर कई छक्के जड़ रही हैं और गेंदें स्टेडियम की छतों पर नजर आ रही हैं।
युवा बल्लेबाजों का ऐसा दबदबा है कि मैदान अब छोटे पड़ने लगे हैं। दुनिया के दिग्गज गेंदबाज जैसे जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी इन युवा सितारों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं उन 5 सिक्स हिटर बाहुबलियों के बारे में, जिन्होंने इस सीजन में कोहराम मचा रखा है।
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का। राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने महज 8 मैचों में 32 छक्के जड़कर तबाही मचा दी है। उनकी निडर बल्लेबाजी और लंबे हिट्स लगाने की काबिलियत ने दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है।
हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है। उन्होंने 8 मैचों में 28 छक्के लगाए हैं। उनकी खासियत यह है कि वे पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं और पावरप्ले के दौरान विरोधी टीम की लय पूरी तरह बिगाड़ देते हैं।
प्रियांश आर्या ने अपनी पावर-हिटिंग से सभी को प्रभावित किया है। महज 6 मैचों में 25 छक्के जड़कर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी बाउंड्री क्लियर करने की टाइमिंग लाजवाब है।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार मिडिल ओवर्स के किंग बनकर उभरे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। स्पिनर्स हों या तेज गेंदबाज, पाटीदार के सीधे छक्के न केवल दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, बल्कि आरसीबी की बैंकाक को मजबूती भी दे रहे हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम इस लिस्ट में शामिल होना उनके जबरदस्त फॉर्म को दर्शाता है। अय्यर ने सिर्फ 6 पारियों में 21 छक्के लगाकर यह साबित कर दिया है कि मध्यक्रम में उनकी भूमिका कितनी घातक है।
क्या ये युवा बल्लेबाज सीजन के अंत तक छक्कों का कोई नया रिकॉर्ड बनाएंगे? फिलहाल, गेंदबाजों के सामने इन बाहुबलियों को रोकने की चुनौती बरकरार है।
*Vaibhav Sooryavanshi tops the sixes chart in IPL 2026 after 36 matches.#vaibhavsooryavanshi #cricketlovers pic.twitter.com/FbDWXUUW0P
— Dream Comparison (@dreamcomparison) April 26, 2026
Samsung के नए फोल्डेबल फोन का फर्स्ट लुक: डिजाइन में बड़े बदलावों के संकेत, जानें क्या है खास
6 फीट 3 इंच के मोहसिन खान का कहर: अकेले बिखेरी केकेआर की बल्लेबाजी, झटके 5 विकेट
वॉशिंग मशीन में बर्तन! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शख्स का अनोखा जुगाड़
स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं: लखनऊ में घेराव, मेरठ में उखाड़े बिजली के बॉक्स
₹3.4 करोड़ की लैंबॉर्गिनी पर चढ़ा शेवरले ट्रक: ड्राइवर को भनक तक नहीं लगी
6 फीट 3 इंच के गेंदबाज का कहर: मोहसिन खान ने अकेले केकेआर की आधी टीम को किया ढेर
इस्तीफे के 12 दिन बाद नीतीश कुमार का पावर शो , जदयू दफ्तर में खुद पर बने गाने पर बजवाईं तालियां
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप की सेक्रेटरी की भविष्यवाणी और उसके बाद मची सनसनी
जब गोलियों की तड़तड़ाहट में भी अंकल जी को याद रहा केक, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
वादे के पक्के मोदी: 10 रुपये की झालमुड़ी के बाद अब चिट्ठी से टीएमसी में हलचल