आईपीएल 2026 की गहमागहमी के बीच मुंबई और चेन्नई के एल-क्लासिको मुकाबले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी और दीपक चाहर की मुलाकात ने फैंस को एक भावुक और मजेदार पल दिया है।
कैमरा देखते ही माही का मस्ती भरा मूड जैसे ही मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपने पुराने कप्तान एमएस धोनी से मिलने पहुंचे, माही ने मजाकियां अंदाज में उन्हें डांट पिला दी। धोनी ने कैमरामैन को देखते ही कहा, तुम आए, कैमरा साथ लाए! इसे भगाओ, वरना हम खुलकर बात नहीं कर पाएंगे। धोनी के इस मजाकिया रवैये ने वहां मौजूद सभी लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
पैर छूने की कोशिश और माही का दुलार धोनी की डांट के बाद दीपक चाहर ने सम्मान स्वरूप उनके पैर छूने की कोशिश की। हालांकि, माही अपनी फुर्ती दिखाते हुए पीछे हट गए और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दोनों दिग्गजों को अपनी बढ़ती दाढ़ी और लुक्स को लेकर एक-दूसरे की खिंचाई करते देखा गया। चेन्नई और मुंबई की टीमों ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
क्या धोनी से मिलकर लौटेगी चाहर की फॉर्म? दीपक चाहर का मौजूदा सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अब तक 3 मैचों में केवल 1 विकेट ले पाए हैं। उनकी खराब इकॉनमी के चलते उन्हें प्लेइंग-11 से भी बाहर होना पड़ा है।
कभी धोनी के सबसे भरोसेमंद हथियार माने जाने वाले चाहर आज अपनी लय तलाश रहे हैं। फैंस को अब उम्मीद है कि अपने गुरु धोनी से मिली इस मुलाकात के बाद चाहर के आत्मविश्वास में वापसी होगी और वह दोबारा अपना पुराना जादुई प्रदर्शन दोहरा पाएंगे।
Cherry-shing these cute moments! 💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 22, 2026
Guess what Thala says at the end… 🤪#WhistlePodu pic.twitter.com/G3JZ6uej75
अभिषेक शर्मा का इमोशनल ट्रिब्यूट: बीमार बहन के लिए खेली ये पारी , पिता के बारे में किया मजेदार खुलासा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एटीट्यूड देख बौखलाए लोग, वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस
केदारनाथ धाम के कपाट खुले: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी हिमालय की वादियां
फांसी के फंदे पर 8 बेटियां: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से की अपील, इन्हें रिहा करो, तो शुरू होगी सकारात्मक बातचीत
केदारनाथ धाम के कपाट खुले: पीएम मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए दिए पांच विशेष संकल्प , मर्यादा की अपील
हर-हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल पर लगा बैन, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा
शामली में दरिंदगी: दिनदहाड़े महिला को खींचकर गली में ले गया युवक, CCTV में कैद हुई बर्बरता
गेट आउट! : सड़क पर जाम से परेशान महिला ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को सिखाया सबक
हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का तूफान , विराट कोहली के महारिकॉर्ड की बराबरी
# पिच हुई जानलेवा: बाउंसर से बल्लेबाज घायल, वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का मैच बीच में रद्द