ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार देर रात तेहरान की सड़कों पर कट्टरपंथी समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया।
सड़कों पर दिखी विनाशक मिसाइलें रैली के दौरान IRGC ने मोबाइल लॉन्चर पर लदी बैलिस्टिक मिसाइलों को सार्वजनिक किया। इनमें खोर्रमशहर-4 और क़द्र मिसाइलें शामिल थीं। खोर्रमशहर-4 की खासियत यह है कि यह क्लस्टर बमों का वारहेड ले जाने में सक्षम है, जो दुश्मन के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को एक झटके में तबाह कर सकती हैं।
ट्रंप की मजबूरी और एकतरफा सीजफायर बुधवार को सीजफायर खत्म होने वाला था, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बैकफुट पर नजर आए। वार्ता विफल होने के बावजूद ट्रंप को पीछे हटना पड़ा और उन्होंने एकतरफा सीजफायर की समय-सीमा बढ़ा दी। अपना सम्मान बचाने के लिए अमेरिका ने दावा किया कि यह फैसला पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के आग्रह पर लिया गया है।
ट्रंप की चेतावनी: तेल बंद हुआ तो अंत निश्चित सीजफायर बढ़ाने के बावजूद ट्रंप के तेवर कड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा कि तेहरान सिर्फ इसलिए होर्मुज को खुला रखना चाहता है क्योंकि उसे अपना कच्चा तेल बेचना है। ट्रंप ने धमकाया कि अगर ईरान ने कोई गलत कदम उठाया, तो अमेरिका उनके देश और नेतृत्व को पूरी तरह खत्म करने से पीछे नहीं हटेगा।
संयुक्त राष्ट्र ने दी शांति की अपील संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सीजफायर बढ़ाए जाने को कूटनीति के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है। यूएन के प्रवक्ता ने कहा कि सभी पक्षों को अब संयम बरतना चाहिए और स्थायी शांति के लिए रचनात्मक बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। गुटेरेस ने इस प्रक्रिया में पाकिस्तान की मध्यस्थता का भी समर्थन किया है।
The moment the Khorramshahr-4 missile is prepared for launch in Enghelab Square, Tehran, amid patriotic crowds.
— Press TV 🔻 (@PressTV) April 21, 2026
Follow: https://t.co/GKZwI4ePgj pic.twitter.com/lJdB9C839k
दिल्ली-NCR में गर्मी का टॉर्चर : तापमान 44 डिग्री पहुंचने के आसार, IMD का येलो अलर्ट जारी
झुलसाती गर्मी और बेमौसम बारिश: 13 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
होर्मुज में ईरान का वार-गेम : IRGC की फायरिंग से थर्राया समुद्री मार्ग, कंट्रोल रूम तबाह
बंगाल की मछली पर सियासी घमासान: अनुराग ठाकुर का वीडियो वायरल, AAP ने बताया हनुमान जी का अपमान
बंगाल: टीएमसी के गुंडों ने की हदें पार , योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
गेट आउट फ्रॉम हियर! : ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को बीच सड़क पर लताड़ा
सिर पर बाउंसर लगते ही मैदान पर गिरा खिलाड़ी, गुस्से में जमीन पर पटक दिया हेलमेट; खतरनाक पिच देख मचा हड़कंप
खौफनाक पिच: हेलमेट पर गेंद लगी तो भड़के बल्लेबाज, लात मारकर मैच ही करा दिया रद्द
चले जाओ यहां से! : मुंबई ट्रैफिक में फंसी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, मंत्री को सुनाई खरी-खोटी
अभिषेक शर्मा का विस्फोट : दिल्ली के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड