रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सुबह 8 बजे मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही पूरा धाम बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठा।
51 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार इस बार केदारनाथ धाम को बेहद भव्य रूप दिया गया है। मंदिर परिसर को सजाने के लिए करीब 51 क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया है। कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मंदिर में पहली पूजा अर्चना की। सीएम धामी ने इस अवसर पर देशवासियों का स्वागत करते हुए सभी की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।
हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा बाबा केदार के कपाट खुलने का अनुभव और भी अलौकिक रहा। मंदिर परिसर के ऊपर दो हेलिकॉप्टरों के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हजारों भक्त भावविभोर हो उठे और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरी घाटी गूंज उठी।
भक्तों का लगा जनसैलाब केदार घाटी में इस समय कड़ाके की ठंड है, बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। हजारों की संख्या में भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे बाबा केदार के दर्शन कर सकें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
अगले 6 महीने तक होंगे दर्शन बता दें कि मंगलवार को बाबा केदार की डोली कई पड़ावों को पार करते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची थी, जिसका वीडियो सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। अब 22 अप्रैल से लेकर अगले 6 महीनों तक केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।
सज गया है बाबा केदार का धाम...हर हर महादेव..! pic.twitter.com/Na99RbAhJd
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 21, 2026
पहलगाम हमले की बरसी: न्याय निश्चित है , भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर दुश्मन को दी चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी और आंधी-तूफान का डबल अटैक: जानें आपके शहर का मौसम
IPL 2026: आयुष म्हात्रे के बाहर होने से फंसी CSK, अश्विन ने सुझाए ये 2 घातक रिप्लेसमेंट
आधी रात जंगल में कार के अंदर युवती संग पकड़ा गया शिक्षक, वायरल वीडियो से मचा हंगामa
IPL 2026: हैदराबाद की आतिशी जीत से पॉइंट्स टेबल में भूचाल, राजस्थान को लगा तगड़ा झटका
क्या अमेरिकी सेना को नहीं मिल रहा भरपेट खाना? वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप
बंगाल चुनाव: ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़ पर निशिकांत दुबे का सनसनीखेज दावा, बोले- वोट डालने आ रहे लोग
मछली-भात पर सियासी जंग: क्या बंगाल के मेनू से तय होगी 2026 की सत्ता?
वृंदावन की तपती गर्मी में नंगे पैर दिखे विराट-अनुष्का: वीआईपी कल्चर छोड़, भक्ति में डूबा ये स्टार कपल
विपक्षी नेताओं की जुबान या गालियों की मशीन? PM के खिलाफ गालियों का शतक पार, जानिए कब-कब विपक्ष ने उगला जहर