देश के एक तरफ जहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। 21 से 27 अप्रैल के बीच देश का मौसम मिला-जुला रहने वाला है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 और 25 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का मिजाज सख्त रहेगा। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 21 से 27 अप्रैल के बीच मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर चलेगा। असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद पहले ही जलभराव की समस्या देखी गई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 21 अप्रैल को अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। 21 से 27 अप्रैल के दौरान इन राज्यों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 21-22 अप्रैल को 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 25 अप्रैल तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।
देश के कई हिस्सों में अभी भी लू (Heatwave) का प्रकोप जारी है। तापमान 44 डिग्री के स्तर को छू रहा है। जहां एक ओर उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्से लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग का यह ताजा अपडेट बताता है कि देश का मौसम फिलहाल उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
*#WATCH | Assam: Severe waterlogging witnessed in parts of Guwahati due to heavy rainfall; visuals from Rukmini Gaon area pic.twitter.com/ZEDMOW90Sk
— ANI (@ANI) April 21, 2026
क्या थला की हो गई वापसी? मुंबई इंडियंस के खिलाफ महामुकाबले से पहले धोनी का बड़ा संकेत
विराट-अनुष्का की वृंदावन में फिर दिखी आस्था: 5 महीने में तीसरी बार पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार
बिना खेले रोहित शर्मा का मास्टरस्ट्रोक , मैदान में उतरकर पलट दी मैच की बाजी
प्रचंड गर्मी का तांडव: एसी-कूलर बेअसर, उत्तर भारत में 3 दिन का येलो अलर्ट
लेंसकार्ट विवाद: स्टोर में जय श्री राम के नारे, बिंदी-तिलक पर मचा बवाल
क्या केजरीवाल की आशंकाएं बेबुनियाद हैं? जज स्वर्ण कांता शर्मा के फैसले पर भड़के सौरभ भारद्वाज
# भारत की सुरक्षा में एक और गद्दारी : पाकिस्तानी आतंकी खरगोश का सच और सरकारी तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
जब इंसानियत लांघती है सीमा, तो मिलता है निर्णायक जवाब: पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की दहाड़
अमेरिका-ईरान के बीच समझौते में फंसा पेंच: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है महाविनाश?
अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: रोहित को पछाड़ा, ठोका तूफानी शतक