आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो में केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में क्या है खास? मैच के बाद का यह वीडियो केकेआर के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया है। क्लिप में रिंकू सिंह माइक पकड़ने की नकल करते हुए मजाकिया लहजे में कहते हैं, अभी मैं वैभव को पहली बाउंस मारूंगा तो वो आउट हो जाएगा। इस पर वैभव हंसते हुए जवाब देते हैं, मैं भी इधर ही था। सबको बोला हूं।
क्या प्रफुल्ल हिंगे को निशाना बनाया गया? फैंस और क्रिकेट जानकारों का मानना है कि दोनों खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के हालिया बयान का मजाक उड़ा रहे हैं।
13 अप्रैल को हैदराबाद और राजस्थान के बीच हुए मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाए थे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का विकेट भी शामिल था। उस मैच में वैभव प्रफुल्ल की एक तेज बाउंसर पर आउट हुए थे।
प्रफुल्ल हिंगे का विवादित बयान मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा था, मैंने लोगों से पहले ही कह दिया था कि मैं उसे (वैभव को) बाउंसर मारूंगा और आउट कर दूंगा। मैं उसे आउट करना चाहता था।
तुलना से भड़का विवाद रिंकू और वैभव की बातचीत बिल्कुल उसी लहजे में है, जैसा बयान प्रफुल्ल ने दिया था। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दिग्गज एक युवा गेंदबाज की उस टिप्पणी का उपहास उड़ा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों खिलाड़ियों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह वीडियो आईपीएल के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
*Deep discussions between two explosive batters 🤭🏏 pic.twitter.com/8IgWma25zk
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 20, 2026
मिडिल ईस्ट में रूस की एंट्री : ईरान को दी मध्यस्थता की पेशकश, क्या थम जाएगा युद्ध?
पीएम मोदी ने सड़क किनारे चखा झालमुड़ी का स्वाद, जानें क्या है बंगाल के इस मशहूर स्ट्रीट फूड की खासियत
परशुराम जयंती पर मेरठ की डिप्टी एसपी का सख्त अंदाज, फरसा लहराने वालों को दी खुली चेतावनी
शादी छोड़ बीच सड़क पर पंक्चर ठीक करने लगा दूल्हा, वीडियो देख लोग बोले- काम ही पूजा है!
दुनिया की एक-तिहाई तेल सप्लाई कर देंगे तबाह : ट्रंप की धमकी पर ईरान का करारा पलटवार
भारत से नेपाल जाना हुआ महंगा: अब 63 रुपये के सामान पर भी देना होगा टैक्स
दोहरा शतक जड़कर रिटायर्ड आउट होने वाला अनोखा खिलाड़ी: मुंबई इंडियंस की नई उम्मीद दानिश मालेवार
उधमपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत
हे भगवान बचा लो! : 4 घंटे हवा में मौत का खौफ, फ्लाइट में यात्रियों की रुकी रहीं सांसें
लेबनान में ईसा मसीह की मूर्ति के साथ बदसलूकी: इजरायली सैनिक की करतूत पर IDF ने मांगी माफी