हाईवे पर स्टंटबाजी का एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवा बाइक पर अपनी जान से खिलवाड़ करते हुए मौत को दावत देते नजर आ रहे हैं। कुछ ही सेकंड में यह स्टंट एक भीषण दुर्घटना में बदल गया, जिसमें तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्टंट बना काल का ग्रास वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक ही पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक को लहरा रहे हैं। ओवरटेक करने की जल्दबाजी में बाइक सवारों ने अपना संतुलन खो दिया और उनकी बाइक सामने चल रहे एक भारी ट्रेलर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों भाइयों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पीछे चल रही बाइक भी चपेट में आई इस खतरनाक खेल के गवाह पीछे चल रही एक और मोटरसाइकिल सवार युवक बने। वे इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। दुर्घटना इतनी भयावह और अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। पीछे आ रही अपाचे बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान और इलाके में मातम प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक लौर पुलिस थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहने वाले थे। सगे भाइयों की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर आक्रोश यह वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। इसे देख रहे लोग युवाओं की लापरवाही और स्टंटबाजी के प्रति सख्त नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तेज रफ्तार कोई कला नहीं है, एक्सीलेटर घुमाना बहादुरी नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, ऐसे स्टंट न सिर्फ खुद की, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों की जान भी खतरे में डालते हैं।
यह घटना अभिभावकों और युवाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि सड़क पर स्टंटबाजी का अंत हमेशा दुखद होता है। सुरक्षित चलें और नियमों का पालन करें।
गाड़ी तेज चलाना कोई कला नहीं है, इसे कोई भी कर सकता है...एक्सीलेटर घुमाने में कोई ताकत नहीं लगती...ताकत लगती है औलाद पालने में जिसे आजकल के छपरी और कथित मां बाप नहीं समझते....वीडियो विचलित कर सकता है. तीनों भाईयों की मौत हो चुकी है. pic.twitter.com/T8K531yFgN
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) April 19, 2026
18 करोड़ का यॉर्कर किंग केकेआर में शामिल: क्या राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे पथिराना?
10 रुपये की झालमुड़ी और सियासी पारा: बंगाल में पीएम मोदी का अंदाज
4, 4, 4, 6, 6: अभिषेक शर्मा का तूफानी धमाका, महज 15 गेंदों में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
संभलकर! कहीं लू का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश और ओलों का अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
IPL 2026: प्रियांश-कूपर की आतिशी बल्लेबाजी से गूंजा स्टेडियम, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास
एडेन मार्करम की शामत : एक ही ओवर में लुटाए 32 रन, बना दिया आईपीएल का शर्मनाक रिकॉर्ड
विलेन से हीरो बने डेविड मिलर: आखिरी ओवर में बरपाया कहर, आरसीबी के हाथ से छिन गई बाजी
85 रन पर 6 विकेट, फिर रिंकू-रॉय का चमत्कार : KKR ने हारी हुई बाजी पलटकर दर्ज की पहली जीत!
IPL को टक्कर! बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
हिटमैन की बादशाहत खत्म: स्मृति मंधाना बनीं T20 इंटरनेशनल में भारत की रन मशीन