छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक युवक ने अपनी खोई हुई फाइल ढूंढने के लिए अधिकारियों को बादाम खिलाने का अजीबोगरीब तरीका अपनाया। युवक का आरोप है कि पिछले एक साल से वह अपनी फाइल के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहा है, लेकिन अधिकारी उसे फाइल खोने का बहाना बनाकर टाल रहे हैं।
एक साल से भटक रहा पीड़ित तिफरा निवासी तरुण साहू ने करीब एक साल पहले EWS फ्लैट खरीदा था और नाम ट्रांसफर के लिए सभी दस्तावेज हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में जमा किए थे। आमतौर पर यह प्रक्रिया दो महीने में पूरी हो जाती है, लेकिन 7 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तरुण ने पूछताछ की, तो अधिकारियों ने फाइल ही गायब होने की बात कह दी।
50 चक्कर, फिर भी खाली हाथ तरुण का आरोप है कि पिछले 6 महीनों में उसने इस दफ्तर के 50 से अधिक चक्कर लगाए हैं। हर बार उसे यही जवाब मिलता है कि फाइल नहीं मिल रही है। परेशान होकर, 17 अप्रैल को तरुण दफ्तर पहुंचा और उप संपदा अधिकारी पूनम बंजारे की टेबल पर आधा किलो बादाम का पैकेट उढ़ेल दिया। उसने कहा, इसे खाइये, शायद आपकी याददाश्त तेज हो जाए और फाइल मिल जाए।
अधिकारी ने की कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद हाउसिंग बोर्ड की स्टेट मैनेजर पूनम बंजारे ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि तरुण ने दफ्तर में आकर अभद्र व्यवहार किया, अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और बिना अनुमति के वीडियो बनाया। अधिकारी का कहना है कि युवक तीसरी बार ऐसी हरकत कर रहा है, इसलिए उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक तरफ लोग सरकारी दफ्तरों में व्याप्त लालफीताशाही और लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ युवक के विरोध करने के तरीके पर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है। फिलहाल, यह मामला प्रशासनिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है।
*In Bilaspur, Chhattisgarh, a frustrated man emptied a packet of almonds on a housing board official’s desk, saying: “Have some almonds! This will help revive your memory about my lost file.” He’s been chasing his pending file for ages. (full context in clip) pic.twitter.com/8KLYTGSTIn
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2026
अजित अगरकर पर फिर जताया BCCI ने भरोसा, 2027 वर्ल्ड कप तक संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
महिला आरक्षण बिल: विपक्ष के कारण गिरा कानून, तो फिर PM मोदी ने क्यों मांगी देश की महिलाओं से माफी?
रिश्वतखोरी में फंसी SDM काजल मीणा सस्पेंड, ACB की कार्रवाई के बाद सरकार का कड़ा एक्शन
राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का आक्रोश मार्च : महिला आरक्षण बिल पर घमासान, कई सांसद हिरासत में
IPL डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच : इतिहास रचने वाले 11 धुरंधर, प्रफुल्ल हिंगे ने बदली सूरत
दक्षिण भारत का अस्तित्व खतरे में? राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला
IPL 2026: प्रसिद्ध कृष्णा का दबदबा खत्म, CSK के इस घातक गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप
कानपुर में कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: 11 साल की जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या
कोयंबटूर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया द्रोह, मुझे श्रेय नहीं चाहिए था
भारत-रूस का बड़ा रक्षा समझौता: एक-दूसरे की धरती पर तैनात होंगे 3,000 सैनिक और जंगी बेड़े