दिल्ली में राजनीतिक गरमाहट लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल (संविधान 131वां संशोधन विधेयक) के गिर जाने के बाद दिल्ली की सड़कों पर भारी बवाल मच गया है। इस घटना के विरोध में भाजपा की महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक एक आक्रोश मार्च निकाला।
हाथों में तख्तियां और नारों की गूंज मोतीलाल नेहरू रोड पर बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान और कांग्रेस का नारी शक्ति को धोखा जैसे तीखे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी महिलाएं कांग्रेस पर महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगा रही थीं।
पुलिस का कड़ा रुख और वाटर कैनन का इस्तेमाल राहुल गांधी के आवास की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अंततः वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत हिरासत में प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने भाजपा की प्रमुख महिला नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया। सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के आवास के बाहर उनका पुतला भी फूंका।
विपक्ष पर बरसीं स्मृति ईरानी इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, कल देश की जनता ने विपक्ष का जश्न देखा। विपक्ष ने एकजुट होकर महिलाओं की राजनीतिक आकांक्षाओं को कुचला है। देश की साधारण महिला के मनसूबों को परास्त करने का दुस्साहस करने वाले हर नेता का चेहरा जनता याद रखेगी।
कौन-कौन रहा मार्च में शामिल? इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, सांसद कमलजीत सहरावत, सांसद बांसुरी स्वराज, मंजू शर्मा, योगिता सिंह और लता गुप्ता समेत कई बड़े भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।
फिलहाल, राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई है।
*#WATCH | Delhi: Women workers of the BJP protest near the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, a day after the Constitution (131st Amendment) Bill failed to pass in the Lok Sabha. pic.twitter.com/hYE8oSo0Dw
— ANI (@ANI) April 18, 2026
हवा में उड़े क्लासेन, CSK के बल्लेबाज का किया काम तमाम; देखें हैरतअंगेज कैच की झलक
सीएम धामी का सख्त रुख: 30 दिन से लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान, अधिकारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
अजित अगरकर पर फिर जताया BCCI ने भरोसा, 2027 वर्ल्ड कप तक संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
व्हाइट हाउस में बर्गर का ड्रामा : ट्रंप बोले- राजनीति के लिए शर्मिंदगी भी मंजूर
क्या समय रैना ने डेव चैपल का जोक चुराया? नए कॉमेडी स्पेशल पर मचा बवाल
होर्मुज संकट के बीच संकटमोचक बना भारत का विझिंजम पोर्ट, ग्लोबल शिपिंग का नया केंद्र
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमला: भारत ने ईरानी राजदूत को तलब कर जताई कड़ी आपत्ति
पाकिस्तान का बड़ा दांव: बांग्लादेश सीरीज के लिए नई टीम और नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान
होर्मुज में गोलीबारी का खौफ: भारतीय टैंकरों का SOS, बीच समंदर से लौटना पड़ा मजबूर
पाकिस्तान का शर्मनाक चेहरा: VIP को बिजली, ऑपरेशन थिएटर में अंधेरा, मौत से जूझते रहे मरीज