क्या सुपरपावर की रसद व्यवस्था चरमरा गई है? मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी सेना एक ऐसे शर्मनाक संकट से जूझ रही है, जिसकी उम्मीद दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत से नहीं की जाती। अरबों-खरबों का बजट होने के बावजूद, यहां तैनात अमेरिकी सैनिकों की थालियां खाली नजर आ रही हैं। युद्धपोतों पर तैनात जवानों को भरपेट भोजन भी नसीब नहीं हो रहा है।
तस्वीरों ने खोली पोल सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरों ने पेंटागन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूएसएस त्रिपोली पर तैनात एक महिला सैनिक द्वारा परिवार को भेजी गई तस्वीर में लंच ट्रे पर केवल थोड़ा सा बारीक कटा मांस और एक सूखा टॉर्टिला दिखाई दे रहा है। यूएसएस अब्राहम लिंकन से भी ऐसी ही खबरें हैं, जहां सैनिकों को उबली हुई गाजर और प्रोसेस्ड मीट के नाम पर खाना परोसा जा रहा है।
सैनिकों का मनोबल गिर रहा है तनाव के बीच अपर्याप्त भोजन ने जवानों के हौसले को तोड़ना शुरू कर दिया है। यूएसएस त्रिपोली के एक नाविक ने अपनी मां को संदेश में लिखा कि रसद इतनी कम है कि जवान आपस में खाना बांटकर काम चला रहे हैं। उन्होंने साफ लिखा, खाने का सामान खत्म हो रहा है, अगर यही हाल रहा तो हमारा मनोबल अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाएगा।
लॉजिस्टिक्स का बड़ा फेलियर वर्तमान में ये युद्धपोत ईरान के खिलाफ नाकेबंदी में लगे हैं, जिन पर करीब 3,500 नाविक और मरीन तैनात हैं। सैनिकों के परिजन अब खुद निजी तौर पर खाने-पीने का सामान और हाइजीन किट भेजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां भी बाधाएं हैं। संघर्ष के चलते हवाई क्षेत्र बंद होने और लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों के कारण अमेरिकी डाक सेवा (USPS) ने 27 सैन्य ZIP कोड्स पर डिलीवरी रोक दी है।
क्या है असली संकट? विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में अचानक बढ़ाई गई सैन्य तैनाती ने लॉजिस्टिक्स पाइपलाइन को ठप कर दिया है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीतियां ईरान पर दबाव बना रही हैं, तो दूसरी तरफ समुद्र के बीच तैनात जवान भूखे रहकर अपनी ड्यूटी निभाने को मजबूर हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमेरिका एक साथ युद्ध लड़ने और अपने सैनिकों का पेट भरने—दोनों मोर्चों पर विफल हो रहा है?
Pictures published by USA Today show meals served recently to Sailors onboard the Nimitz-class aircraft carrier, USS Abraham Lincoln (CVN-72), as well as Marines serving on the USS Tripoli (LHA-7), an America-class amphibious assault ship, both of which are currently deployed to… pic.twitter.com/gZY2vvn9wq
— OSINTdefender (@sentdefender) April 16, 2026
वायरल वीडियो: क्या पश्चिम बंगाल में बुजुर्ग मुस्लिम का जय श्रीराम वाला वीडियो असली है?
आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या महिला आरक्षण पर होगा बड़ा ऐलान?
महिला आरक्षण बिल पर घमासान: राहुल गांधी के आवास के बाहर फूंका पुतला, दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन
अब वापस कभी नहीं आऊंगा... सूरत स्टेशन पर टूटा श्रमिकों का सब्र, उमड़ा जनसैलाब
IPL 2026: प्रसिद्ध कृष्णा का दबदबा खत्म, CSK के इस घातक गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप
आईपीएल में खौफनाक मंजर: कैच लपकने के प्रयास में मुकेश कुमार का चेहरा हुआ लहूलुहान
महिला आरक्षण बिल: नारी के अपमान पर मेजें थपथपा रहा था विपक्ष , PM मोदी का तीखा प्रहार
महिला आरक्षण बिल फेल: राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, जमकर बरसे वाटर कैनन
राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का आक्रोश मार्च : महिला आरक्षण बिल पर घमासान, कई सांसद हिरासत में
रेलवे का मेगा विस्तार: 403 KM नई लाइन और हावड़ा-चेन्नई कॉरिडोर को मंजूरी, बदलेगी देश की रफ्तार