महिला आरक्षण बिल पर छिड़ी बहस के बीच शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राउत ने पीएम की उस चेतावनी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।
धमकियां देना बंद करें प्रधानमंत्री संजय राउत ने प्रधानमंत्री के लहजे पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री देश को और विपक्ष को डराना बंद करें। यह कहना कि अगर समर्थन नहीं किया तो नुकसान होगा, लोकतंत्र में शोभा नहीं देता। जनता मालिक है और धमकियां देकर वोट नहीं लिए जा सकते।
पैसों से वोट खरीदने का खेल राउत ने भाजपा की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे कैश-फॉर-वोट मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का दिल नहीं जीत रही, बल्कि सरकारी खजाने का दुरुपयोग करके उनके वोट खरीदने की कोशिश कर रही है।
पीएम को दी खुली चुनौती संजय राउत ने प्रधानमंत्री को सीधी चुनौती देते हुए कहा, अगर आपमें हिम्मत है, तो चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में भेजी जा रही रकम बंद करके दिखाइए। महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना हो या अन्य राज्यों में दी जा रही 10 हजार रुपये की खुराक , ये सब बंद करें।
राउत ने आगे कहा कि अगर पीएम सरकारी पैसे बांटना बंद कर दें, तो उन्हें पता चल जाएगा कि असल में कितनी महिलाएं अपनी मर्जी और दिल से भाजपा को वोट देती हैं।
विपक्ष का पलटवार संजय राउत के इस बयान ने दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक की राजनीति में हलचल मचा दी है। शिवसेना का आरोप है कि भाजपा नीतिगत बदलाव लाने के बजाय सरकारी संसाधनों के बल पर चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश कर रही है।
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या भाजपा इस चुनौती का कोई जवाब देगी या यह जुबानी जंग आगे और तेज होगी।
Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, Do not give threats. The Prime Minister is issuing warnings like, If you do not support this, this will happen, there will be loss. If BJP have the courage, then before elections, stop giving subsidies of ten thousand rupees to… pic.twitter.com/XjVvfN2p2G
— IANS (@ians_india) April 17, 2026
PSL 2026: आउट होने के बाद आपा खो बैठे शाहीन अफरीदी, गुस्से में तोड़ दिया अपना बल्ला; देखें वीडियो
कॉलेज में शिकायत करना पड़ा भारी, प्रोफेसर ने छात्र को जमीन पर पटका; वीडियो वायरल
मारवाड़ी बिजनेस का 1000 दिन फॉर्मूला: सफलता की गारंटी या महज एक मिथक?
अशोक चव्हाण पर कांग्रेस का तीखा हमला: पिता की विरासत और विचारधारा से किया विश्वासघात
जन्मदिन पर केएल राहुल का धमाका, IPL में रचा इतिहास
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे जबरदस्त खर्राटे
महिला आरक्षण बिल फेल: राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, जमकर बरसे वाटर कैनन
अखिलेश यादव ने योगी का पुराना वीडियो साझा कर छेड़ी जंग, पूछा- क्या भाजपा वाकई महिलाओं की हिमायती है?
CSK vs SRH: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की नजरें बड़े स्कोर पर
PSL में शर्मनाक हरकत: शून्य पर आउट होकर आपा खो बैठे शाहीन अफरीदी, तोड़ डाला अपना बल्ला