संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह को निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुन लिया गया है। यह तीसरी बार है जब वे इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन हुए हैं।
पीएम मोदी ने की मुक्तकंठ से सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश सिंह को बधाई देते हुए सदन में उनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि लगातार तीसरी बार उनका निर्वाचन सदन का उन पर गहरे विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा, हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन को और अधिक प्रभावी होते देखा है।
चंद्रशेखर जी से जुड़ाव का खास संयोग प्रधानमंत्री ने एक दिलचस्प संयोग का जिक्र करते हुए कहा कि आज 17 अप्रैल है, जो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती भी है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी के साथ हरिवंश जी का जुड़ाव और उनके सहयात्री के रूप में उनका लंबा सफर इस दायित्व के साथ एक सुखद संयोग बनाता है।
जमीनी जुड़ाव और शैक्षणिक योगदान हरिवंश सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने बताया कि उनका जन्म लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव में हुआ। अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि और काशी (वाराणसी) में हुई शिक्षा-दीक्षा के कारण वे हमेशा विकास कार्यों से जुड़े रहे। उपसभापति के रूप में उन्होंने न केवल सदन का संचालन किया, बल्कि देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 350 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का बड़ा कार्य भी किया है।
हरि की कृपा पर मुस्कुराए सदन अपनी बधाई के अंत में प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, हरि यहां भी हैं, हरि वहां भी हैं, हरि की कृपा बनी रहनी चाहिए और क्या चाहिए? पीएम की इस टिप्पणी से सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हरिवंश नारायण सिंह को उनके पुनर्निवार्चन पर बधाई दी।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं। राज्य सभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है। सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज मोहर लगा दी है। ये एक सहज… pic.twitter.com/S5RC0O90V2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
भारत और रूस का सैन्य करार: अब एक-दूसरे के बेस और एयरबेस का करेंगे इस्तेमाल
जिंदगी की सबसे कठिन पिच पर शापूर जादरान: आईसीयू में भर्ती पूर्व अफगानी क्रिकेटर, फैंस की थमीं सांसें
क्या आज SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी? अभ्यास वीडियो ने फैंस की बढ़ा दी धड़कनें
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर तनी ईरानी बंदूकें: फायरिंग के बाद वापस लौटने पर मजबूर हुए दो जहाज
SRH vs CSK: चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद काव्या मारन का वायल्ड जश्न, वीडियो हुआ वायरल
मौत का लाइव स्टंट: रेलवे स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट के तारों के बीच भिड़े युवक
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, कड़े तेवर दिखाए
हज 2026: दिल्ली और कश्मीर से मक्का के लिए रवाना हुए जायरीनों के पहले जत्थे, अपनों की आंखों में छाई भावुकता
संसद में महिला आरक्षण बिल की हार पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला: भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है
चोरी से बचने का अतरंगी हैक: ट्रॉली बैग पर खुद के अजीब चेहरों की फोटो लगा रहे यात्री!