क्रिकेट के मैदान पर अपनी तेज रफ्तार और लंबे बालों से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले अफगानिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान इस समय जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। शापूर भारत के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
आईसीयू में जीवन की जंग फिलहाल शापूर जादरान अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) का स्तर खतरनाक रूप से गिर गया है, जिस कारण उनका इम्यून सिस्टम संक्रमण से लड़ पाने में पूरी तरह असमर्थ है। अस्पताल से सामने आई उनकी तस्वीरों ने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है।
क्रिकेट जगत से उमड़ी दुआएं शापूर की नाजुक स्थिति को लेकर खेल जगत में शोक की लहर है। सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
उमर अकमल ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर दुआओं की अपील की है। वहीं, शाहिद अफरीदी ने शापूर के भाई से बात कर ढांढस बंधाया और उन्हें फाइटर बताते हुए वापसी का भरोसा जताया है। स्टार स्पिनर राशिद खान भी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं।
अफगान क्रिकेट के गुमनाम नायक आज की पीढ़ी भले ही राशिद और मुजीब को जानती हो, लेकिन अफगान क्रिकेट की नींव रखने वालों में शापूर जादरान का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा है। 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक पहली जीत के हीरो शापूर ही थे। मैच की आखिरी गेंद पर उनका वह चौका और फिर घुटनों पर बैठकर मनाया गया जश्न हर क्रिकेट प्रेमी को आज भी याद है।
बोर्ड और फैंस का साथ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इस मुश्किल घड़ी में पूरी तरह जादरान के साथ खड़ा है। बोर्ड उनके इलाज का पूरा खर्च उठा रहा है ताकि उन्हें भारत में सर्वोत्तम चिकित्सा मिल सके। 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 44 वनडे और 36 टी20 मैचों में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है।
इस समय पूरा क्रिकेट जगत बस यही प्रार्थना कर रहा है कि यह फाइटर एक बार फिर मैदान पर अपनी उसी पुरानी मुस्कान के साथ वापसी करे।
Zardan brother is like a buddy to me. I am wishing him speedy recovery. Ameen🤲 pic.twitter.com/8oGPUVwHai
— Umar Akmal (@Umar96Akmal) April 17, 2026
होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय टैंकरों पर गोलीबारी: ईरान का बयान बनाम ज़मीनी तनाव
12 साल में कुछ नहीं किया : महिला आरक्षण पर पीएम मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का तीखा पलटवार
महिला आरक्षण बिल: ममता के अभेद्य किले में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी
आप कहोगे तो संन्यास ले लूंगा... अपने खराब फॉर्म पर मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान
वायरल वीडियो: क्या पश्चिम बंगाल में बुजुर्ग मुस्लिम का जय श्रीराम वाला वीडियो असली है?
PSL में शर्मनाक हरकत: शून्य पर आउट होकर आपा खो बैठे शाहीन अफरीदी, तोड़ डाला अपना बल्ला
कैमरन ग्रीन का गगनचुंबी छक्का: टाटा की 5-स्टार सियारा कार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का आक्रोश मार्च : महिला आरक्षण बिल पर घमासान, कई सांसद हिरासत में
ATM के सामने घोड़े का हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेट खोलने की कोशिश में मचाया हंगामा, वीडियो वायरल
केईएम अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब मरीजों को मिलेगी हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं