पटना: देश में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार में इस महाअभियान का बिगुल बज चुका है, लेकिन इस बार की डिजिटल जनगणना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अगर आप बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में राज्य से बाहर रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं, तो आप सेल्फ-इन्युमरेशन पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद दर्ज नहीं कर पाएंगे।
क्या है सेल्फ-इन्युमरेशन का नियम? प्रशासन के अनुसार, 2 मई से 31 मई के बीच जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें मकानों की नंबरिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत 1 मई तक आम नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खुद 33 सवालों के जवाब देने की सुविधा दी गई है। हालांकि, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सभी के लिए नहीं है। बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस ऑनलाइन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
किसे मिली है पोर्टल पर छूट? प्रशासन के नए नियमों के मुताबिक, किराये पर रहने वाले लोग और दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपने कार्यस्थल से ही पोर्टल के माध्यम से स्वघोषणा (Self-declaration) कर सकते हैं। इन लोगों को भारत सरकार के जनगणना पोर्टल पर जाकर निर्धारित 33 सवालों के जवाब देने होंगे।
पटना जिले में व्यापक तैयारियां पटना जिले में इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 46 चार्ज क्षेत्रों का गठन किया गया है। इस काम में हजारों जनगणनाकर्मी और आब्ज़ॉर्वर तैनात किए गए हैं। साथ ही, आम लोगों को जागरूक करने के लिए जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है। जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार के आधिकारिक दस्तावेजों की मांग नहीं की जाएगी।
डेटा की गोपनीयता और महत्व जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि लोगों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। जनगणना के आंकड़े देश की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी नीतियों को तैयार करने में अहम आधार बनते हैं। इसलिए, प्रशासन ने लोगों से सही और सटीक जानकारी साझा करने की अपील की है।
*प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना ने पटना समाहरणालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यापक प्रशासनिक कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पटना द्वारा सभी तैयारी की गई है। विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों… pic.twitter.com/cLmz9cR9dK
— District Administration Patna (@dm_patna) April 16, 2026
क्या अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी? वायरल खबरों की सच्चाई आई सामने
फिसली जुबान या सच का सामना? जयराम रमेश के बयान से मचा सियासी घमासान
श्रेयस अय्यर का धमाका : धोनी-रोहित को पछाड़ रचा इतिहास, पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में नंबर-1
होर्मुज के पास आमने-सामने भारत और पाकिस्तान की नौसेना, आखिर क्या है वजह?
वानखेड़े में श्रेयस अय्यर का सुपरमैन कैच: रोहित शर्मा भी हुए दंग, देखें वीडियो
बाहर बैठे खिलाड़ी का धमाका: क्विंटन डिकॉक के शतक ने पलटी बाजी, रचा इतिहास
MI में मची कलह: क्या हार्दिक की कप्तानी से नाखुश हैं जसप्रीत बुमराह?
कल अखबार में आपकी फोटो छपवा दूंगा , क्रेडिट के ब्लैंक चेक पर पीएम मोदी ने विपक्ष को क्यों घेरा?
मुकरबा चौक अंडरपास: 98% काम पूरा, अब दिल्ली वालों के बचेंगे 10 मिनट और हजारों लीटर ईंधन
श्रेयस अय्यर की सुपरमैन फील्डिंग: हवा में उड़कर पलटा मैच, हार्दिक पंड्या की पारी का किया अंत